फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Weather: पूर्णिया की कोसी नदी में डूबी नाव; दस से ज्यादा लोग थे सवार, एक महिला हुई बेहोश

Sat, 10 Aug 2024 03:56 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया

सार

Bihar Weather News: ग्रामीणों ने बताया कि गर्मियों के समय में इस क्षेत्र में कारी कोसी नदी में पानी कम होने पर यहां के लोग चचरी पुल बनाकर नदी को पार करते हैं। लेकिन बारिश के सीजन में हर बार की तरह इस बार भी चचरी पुल पानी में बह चुका है। ऐसे में नाव ही एकमात्र सहारा है।
विज्ञापन
कारी कोसी नदी में डूबी नाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्णिया जिले की कारी कोसी नदी में नाव डूब गई। नाव पर नाविक सहित दस से ज्यादा लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि स्थानीय गोताखोरों की मदद से सभी को बचा लिया गया। नाव पर बाइक और साइकिल भी लदी थी। नाव ओवरलोड थी। घटना के बाद एक महिला बेहोश हो गई, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अभी वह ठीक है। सूचना पर श्रीनगर थाना पुलिस और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा। यह घटना श्रीनगर प्रखंड के बेलारीकाबगंज के रंथाघाट घाट पर जोका जलमराय गांव में हुई।

विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने बताया कि रोजाना की तरह शनिवार सुबह करीब नौ बजे जोका जलमराय गांव की महिलाएं और पुरुष मजदूर नाव से पूर्णिया आ रहे थे। इसी दौरान नाव पानी में डूब गई। डूबती नाव को देख स्थानीय गोताखोर नदी में कूद पड़े। कुछ ने खुद तैरकर अपनी जान बचाई। कुछ को स्थानीय गोताखोरों ने बचाया। मौके पर हजारों ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।

ग्रामीणों ने बताया कि जोका जलमराय गांव की आबादी लगभग तीन हजार के आसपास है, जिनका आवागमन का सहारा एक मात्र नाव ही है। गर्मियों के समय में इस क्षेत्र में कारी कोसी नदी में पानी कम होने पर यहां के लोग चचरी पुल बनाकर नदी को पार करते हैं। बारिश के सीजन में हर बार की तरह इस बार भी चचरी पुल पानी में बह चुका है। पानी का बहाव तेज हो गया है, ऐसे में ग्रामीणों के आवागमन का एक मात्र सहारा नाव ही बचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें