फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar SIR: 20 साल से बंद मकान का दावा निकला झूठा? कटिहार में कांग्रेस बनाम प्रशासन; क्या है पूरा मामला

Tue, 26 Aug 2025 08:42 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटिहार

सार

Bihar SIR: कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने एक ट्वीट कर दावा किया कि इस मकान में 197 मतदाता दर्ज हैं, जबकि यह मकान पिछले 20 साल से बंद है। उनका आरोप था कि इतने मतदाता एक बंद मकान में दर्ज होना चुनावी गड़बड़ी का उदाहरण है। ट्वीट सामने आते ही जिला प्रशासन हरकत में आया और मौके पर जांच कराई।
विज्ञापन
सुप्रिया श्रीनेत का पोस्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस और विपक्ष का चुनाव आयोग पर सवाल उठाने का सिलसिला जारी है। राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के बाद अब कटिहार के विनोदपुर स्थित मकान नंबर 82 सियासी चर्चा का विषय बन गया है।

कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने एक ट्वीट कर दावा किया कि इस मकान में 197 मतदाता दर्ज हैं, जबकि यह मकान पिछले 20 साल से बंद है। उनका आरोप था कि इतने मतदाता एक बंद मकान में दर्ज होना चुनावी गड़बड़ी का उदाहरण है। ट्वीट सामने आते ही जिला प्रशासन हरकत में आया और मौके पर जांच कराई। जांच के बाद प्रशासन ने सुप्रिया श्रीनेत के दावे को बेबुनियाद बताते हुए इसे महज अफवाह फैलाने की कोशिश करार दिया।

विज्ञापन


पढ़ें: पूर्णिया में निर्दलीय विधायक पर गंभीर आरोप, मारपीट और जमीन हड़पने का मामला; जानें

मकान नंबर 82 के पड़ोसियों और रिश्तेदारों ने भी कांग्रेस के आरोप को गलत बताया। उनका कहना है कि यह मकान 20 साल से बंद नहीं है। मकान मालिक और उनके परिवार के लोग फिलहाल बरौनी में रहते हैं और समय-समय पर यहां आते-जाते रहते हैं।

स्थानीय लोगों ने कांग्रेस नेताओं पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई। वहीं कांग्रेस इसे चुनावी गड़बड़ी का सबूत बता रही है, लेकिन प्रशासन और स्थानीय लोग इसे राजनीति से प्रेरित बयानबाजी मान रहे हैं। इस विवाद के चलते मकान नंबर 82 को लेकर कटिहार की सियासत और गरमा गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें