फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: पूर्णिया में साइकिल से घर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, पुलिस ने बस जब्त की

Tue, 11 Jun 2024 05:46 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया

सार

Bihar News: पूर्णिया में घर लौट रहे साइकिल सवार युवक को तेज रफ्तार बस ने टक्कर मार दी। इस हादसे में युवक की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
अस्पताल में डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के पूर्णिया में तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से साइकिल सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों में मातम पसरा हुआ है। घटना की सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह घटना पूर्णिया जिले के रूपौली एसएच-65 स्थित अंशू खाद बीज भंडार के आगे हुई है। मृतक युवक की पहचान रूपौली थाना क्षेत्र के मतेली गांव निवासी मनोज शर्मा के (28) बेटे आशीष कुमार के रूप में हुई है।

विज्ञापन

 
घटना को लेकर परिजनों ने बताया कि आशीष साइकिल से घर आ रहे थे। इसी दौरान पूर्णिया से रूपौली जाने वाली एक तेज रफ्तार बस ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर रूपौली थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल युवक को रेफरल अस्पताल रूपौली पहुंचाया, जहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, घटना की सूचना पाकर मृतक के गांव से लोगों की भीड़ रूपौली रेफरल अस्पताल में लग गई है।
 
वहीं, रूपौली थाना पुलिस ने बताया कि तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से साइकिल सवार युवक की मौत हुई है। मौत के बाद बस को कब्जे में ले लिया गया है। साथ ही शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें