फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: देह व्यापार के आरोप पर होटल संचालक की पिटाई, लोग बोले- खिड़कियों से कंडोम-शराब की बोतलें फेंकी जाती हैं

Mon, 09 Dec 2024 04:49 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया

सार

Purnea News: Purnea News: पूर्णिया में होटल राजवंश को लेकर गंभीर आरोपों ने इलाके में हड़कंप मचा दिया है। जहां एक ओर अवैध गतिविधियों के आरोप गंभीर सवाल खड़े करते हैं, वहीं दूसरी ओर भीड़ द्वारा कानून हाथ में लेना भी चिंताजनक है।
 
विज्ञापन
होटल राजवंश और उसके संचालक रंजीत जायसवाल (नीली शर्ट) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्णिया के सहायक खजांची थानाक्षेत्र स्थित गुरुद्वारा रोड पर होटल राजवंश में कथित तौर पर देह व्यापार का मामला सामने आया है। इस आरोप के चलते स्थानीय लोगों ने होटल संचालक रंजीत जायसवाल के साथ मारपीट की। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

 
क्या है पूरा मामला?
स्थानीय लोगों का आरोप है कि होटल राजवंश में अवैध गतिविधियां, खासकर देह व्यापार का संचालन किया जा रहा है। लोगों का दावा है कि होटल में छोटे बच्चों तक को इस कारोबार में झोंक दिया जाता है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि होटल की खिड़कियों से कंडोम और शराब की बोतलें फेंकी जाती हैं। होटल में अवैध देह व्यापार बड़े पैमाने पर चल रहा है। यह गतिविधि क्षेत्र में सामाजिक अशांति और गंदगी फैला रही है। इन आरोपों से खफा होकर, स्थानीय निवासियों ने होटल मालिक को घेरकर पिटाई कर दी।
विज्ञापन



 
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
होटल संचालक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि लोग संचालक पर गुस्सा दर्शाते हुए मारपीट कर रहे हैं। वहीं, होटल संचालक रंजीत जायसवाल ने मारपीट की घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि उनके साथ अन्याय हुआ है और वह इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज करेंगे। उन्होंने कहा कि मुझे बेवजह निशाना बनाया गया है। मैं पुलिस में अपनी शिकायत दर्ज करवा रहा हूं।
विज्ञापन

 
पुलिस की भूमिका पर सवाल
इस घटना ने स्थानीय पुलिस की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। अगर होटल में अवैध गतिविधियां चल रही थीं, तो पुलिस ने समय पर कार्रवाई क्यों नहीं की? स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने पहले पुलिस को कोई लिखित शिकायत नहीं दी थी। इसके बजाय उन्होंने खुद होटल संचालक को सबक सिखाने का फैसला किया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें