फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Extramarital Affair: प्रेम प्रसंग के चलते पत्नी की हत्या, CCTV में कैद; छह महीने का बेटा लेकर भागा आरोपी पति

Sat, 08 Mar 2025 06:36 PM IST
पूर्णिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया

सार

Murder In Love Affair: पूर्णिया में प्रेम प्रसंग के चलते पति ने अपनी पत्नी की पीट-पीट कर और गला घोंट कर हत्या कर दी। उसके बाद अपने छह महीने के बेटे को लेकर फरार हो गया। मृतका के परिजनों ने दहेज के लिए प्रताड़ित किए जाने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन
1 of 3
आरोपी पति शैलेन्द्र कुमार के साथ मृतका कृति काजल (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
पूर्णिया जिले के मधुबनी थाना क्षेत्र के मेहता चौक में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से पीट-पीट कर और गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी अपना छह महीने का बेटा लेकर फरार हो गया। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घर में लगे सीसीटीवी फुटेज जब्त कर लिए हैं, जिसमें हत्या से पहले की गई मारपीट साफ तौर पर दिखाई दे रही है।
 
20 लाख रुपये दहेज के बावजूद नहीं मिटा लालच
मृतका की पहचान 28 वर्षीय कृति काजल के रूप में हुई है, जिसकी शादी 23 दिसंबर 2023 को शैलेन्द्र कुमार यादव से कराई गई थी। मृतका के पिता राजकुमार सिंह ने बताया कि उन्होंने शादी में 20 लाख रुपये दहेज के रूप में दिए थे। शादी के शुरुआती कुछ दिनों तक सब कुछ ठीक था, लेकिन उसके बाद पति शैलेन्द्र कुमार यादव का बर्ताव बदलने लगा। वह अक्सर छोटी-छोटी बातों पर कृति को पीटने लगा और उस पर दहेज के 50 हजार रुपये और छह कट्ठा जमीन की मांग का दबाव डालने लगा।
 
विज्ञापन

2 of 3
शोक में डूबे परिजन - फोटो : अमर उजाला
पति के प्रेम संबंध बने हत्या की वजह?
मृतका के पिता का आरोप है कि शैलेन्द्र कुमार यादव का किसी और लड़की से प्रेम संबंध था। इसे लेकर पति-पत्नी के बीच आए दिन झगड़े होते थे। शुक्रवार देर रात करीब एक बजे शैलेन्द्र ने कृति के पिता को फोन कर उसकी तबीयत बिगड़ने की बात बताई। लेकिन जब परिजन सुबह पहुंचे, तो कृति का शव बेड पर पड़ा मिला। गले पर काले गहरे निशान, शरीर पर ताजे जख्म और घर के सीसीटीवी फुटेज में मारपीट के सबूत इस ओर इशारा कर रहे थे कि यह हत्या है, आत्महत्या नहीं। परिजनों के मुताबिक, हत्या के बाद आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को दुपट्टे के जरिए पंखे से लटकाया गया।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
शव लेने अस्पताल पहुंचे परिजन - फोटो : अमर उजाला
छह महीने के बेटे को लेकर फरार हुआ आरोपी
हत्या के तुरंत बाद शैलेन्द्र अपने छह माह के बेटे को लेकर फरार हो गया। मृतका के पिता का दावा है कि शैलेन्द्र ने अपने पिता के साथ मिलकर इस हत्या की साजिश रची। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है और पुलिस से जल्द से जल्द उसे गिरफ्तार करने की अपील की है।
 
पुलिस ने शुरू की जांच, सीसीटीवी फुटेज जब्त
मधुबनी थाना अध्यक्ष सूरज प्रसाद ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। फिलहाल, पुलिस ने शैलेन्द्र की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी है। परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें