फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: पूर्णिया में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, पिता की मौत, बेटे सहित दो लोग घायल

Wed, 01 May 2024 02:12 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया

सार

Bihar Purnea: घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने बताया कि बाघमारा पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों में भीषण टक्कर हो गई। इस टक्कर में एक बुजुर्ग की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, दो युवक घायल हैं। बाइकें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।
विज्ञापन
अस्पताल में इलाजरत दोनों घायल युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के पूर्णिया में दो बाइकों की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में एक शख्स की मौत हो गई। जबकि इस घटना में मृतक के बेटे सहित दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज पूर्णिया जीएमसीएच में चल रहा है। वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। घटना के नगर थाना क्षेत्र के बाघमारा पेट्रोल पंप के पास घटी है। मृतक की पहचान की श्री नगर करंकिया निवासी मो. अशफाक (60) और घायलों की पहचान मो. अशफाक के बेटे मो. मुसरफ (34) और अखिलेश कुमार विश्वास के रूप में की गई है।
 
घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने बताया कि बाघमारा पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों में भीषण टक्कर हो गई। इस टक्कर में एक बुजुर्ग की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, दो युवक घायल हैं। बाइकें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायल युवकों को इलाज के लिए पूर्णिया जीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। उसके बाद घटना की जानकारी पुलिस और परिजनों को दी गई। वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद के नगर थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया जीएमसीएच भेज दिया। उसके बाद पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई।
विज्ञापन

 
वहीं, के नगर थानाध्यक्ष नवदीप्त गुप्ता ने बताया कि बाघमारा पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों की टक्कर में एक बुर्जुग की मौत हो गई है। दो घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें