किशनगंज सदर अस्पताल में इलाजरत बीएसएफ जवान
- फोटो : अमर उजाला
बिहार के किशनगंज शहर के रेलवे स्टेशन से होकर हॉस्पिटल रोड स्थित सेंट्रल बैंक के पास बीएसएफ जवान नशे की हालत में जमीन पर लेटा मिला। स्थानीय लोगों और दुकानदार ने इसकी सूचना सदर अस्पताल के सिविल सर्जन डॉक्टर मंजर आलम को दी। इसके बाद सिविल सर्जन ने फौरन कर्मचारी संजय पासवान को वहां भेजा। मौके पर पहुंचकर संजय पासवान ने बीएसएफ जवान को वहां से उठाकर सदर अस्पताल में भर्ती करवाया।
जानकारी के अनुसार, बीएसएफ जवान का नाम शत्रुघ्न कुमार शर्मा है, जम्मू कश्मीर का निवासी है। बीएसएफ के जवान शत्रुघन कुमार शर्मा ने बताया ट्रेन में सफर करके आ रहा था। जहां एक यात्री बीएसएफ के जवान शत्रुघन कुमार शर्मा के साथ ही बंगाल के मालदा रेलवे स्टेशन से ट्रेन में बैठा। फिर सफर में दोनों की आपस में बातचीत होने लगी। इसी बीच में नशा मिलकर बिस्कुट खिला दिया, जहां पर बीएसएफ जवान सुधानी स्टेशन के पास बेहोश हो गया। उसके बाद उसे किशनगंज रेलवे स्टेशन उतार दिया गया।