अररिया सांसद प्रदीप कुमार सिंह के विवादित बयान को लेकर राजद के जिला प्रवक्ता डॉ. आलोक राज ने बताया कि सांसद ने 22 अक्तूबर 2024 को एक न्यूज चैनल पर कहा था, कि ‘अगर अररिया में रहना है, तो हिंदू बनना होगा। यह काफी दुखद बयान है। भारत एक धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र है। सभी को समान अधिकार है। डॉ. आलोक राज ने कहा कि अगर आपको भारत में रहना है तो सभी धर्म को समान सम्मान देना होगा। यह बयान दंगा फैलाना वाला बयान है और धार्मिक सौहार्द और आपसी भाईचारा को खराब करने वाला है।
राजद जिला प्रवक्ता डॉ. आलोक राज ने सांसद से आग्रह करते हुए कहा कि इस तरह का बयान न दे, जिससे भाईचारा खराब हो। राष्ट्रीय जनता दल ने इसे भारतीय संविधान के खिलाफ बताया है और सांसद के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। डॉ. आलोक राज ने हाट थाना में एक लिखित आवेदन भी दिया है।