फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: पूर्णिया में 25 से 30 हजार की आबादी बाढ़ से प्रभावित, विद्यालय में घुसा 3 फीट पानी; हाल-बेहाल

Mon, 11 Aug 2025 05:07 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया

सार

Bihar: धमदाहा के एसडीएम अनुपम कुमार ने बताया कि करीब चार पंचायतों में बाढ़ का असर ज्यादा है, जबकि अन्य पंचायतों में आंशिक प्रभाव है। मेडिकल टीम प्रभावित इलाकों में जांच शुरू कर चुकी है। मवेशियों के लिए चारे की व्यवस्था कर दी गई है।
विज्ञापन
स्कूल में घुसा पानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्णिया के रुपौली प्रखंड में पिछले कई दिनों से विजय कोसी नदी उफान पर है। इससे भौवा परबल, कांप, कोयली सिमड़ा पूरब, कोयली सिमड़ा पश्चिम, विजय मोहनपुर, विजय लालगंज और गोरियर पट्टी श्रीमत्ता पंचायत समेत एक दर्जन से अधिक गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है। बाढ़ से करीब 25 से 30 हजार की आबादी प्रभावित है।

रुपौली प्रखंड के भौवा परबल मध्य विद्यालय में करीब 3 फीट पानी भर गया है, जिससे पठन-पाठन पूरी तरह ठप है। यही हाल टोपड़ा, अंझरी, कोयली सीमरा, जंगलटोला, विजय लालगंज, विजय मोहनपुर समेत 10-12 गांवों का है। यहां लोगों के घरों में पानी घुस चुका है और हजारों लोग “जल कैदी” बन गए हैं। जलस्तर में लगातार वृद्धि और सरकारी स्तर पर राहत व्यवस्था न होने से लोग घर छोड़कर ऊंचे स्थानों पर शरण लेने को मजबूर हैं।

बाढ़ पीड़ितों की दुश्वारियां

विज्ञापन

टोपड़ा निवासी बाढ़ पीड़ित अरुण मंडल और सौरभ मंडल ने बताया कि लोगों के सामने खाने-पीने का संकट है। वे चौकी पर चौकी रखकर किसी तरह रह रहे हैं। कई लोग बीमार पड़ गए हैं और सांप-बिच्छू के खतरे से भी जूझ रहे हैं। अब तक प्रशासन की ओर से कोई राहत नहीं मिली है। उन्होंने प्रशासन से जल्द कम्युनिटी किचन शुरू करने और राहत सामग्री मुहैया कराने की मांग की।

पढे़ं: प्रदेश में गुड़ उद्योग को मिलेगा नया जीवन, किसानों-निवेशकों के लिए सुनहरा मौका; 25 अगस्त तक करें आवेदन

प्रशासन की प्रतिक्रिया

विज्ञापन

धमदाहा के एसडीएम अनुपम कुमार ने बताया कि करीब चार पंचायतों में बाढ़ का असर ज्यादा है, जबकि अन्य पंचायतों में आंशिक प्रभाव है। मेडिकल टीम प्रभावित इलाकों में जांच शुरू कर चुकी है। मवेशियों के लिए चारे की व्यवस्था कर दी गई है। सर्वे के बाद कम्युनिटी किचन और अन्य सुविधाएं भी शुरू की जाएंगी। रुपौली के विधायक शंकर सिंह ने कहा कि कुर्सेला में गंगा और कोसी के मिलने से गंगा में उफान आया है, जिसके कारण रुपौली के 8-10 पंचायतों में पानी भर गया है। उन्होंने बताया कि डीएम और एसडीओ से बात कर मेडिकल टीम व राहत सामग्री भेजने की मांग की गई है। जल्द ही कम्युनिटी किचन भी शुरू किया जाएगा।

इन गांवों में घुसा बाढ़ का पानी

विज्ञापन

बिंद टोली, टोपरा, न्यू टोपरा, जंगल टोला, दीना सिंह बासा, सीमान टोला, जमैया टोला, तीनटंगा टोला बलिया, बंगाटार, साधोपुर मंझोडीह, सोहरा दियरा, कोसकीपुर हरिजन टोला, सिमड़ा, पुरानी नंदगोला, बघवा गोढ़ी टोला और आश्रम टोला गांव में आधे से अधिक घर पानी में डूब गए हैं। लोग मजबूरन सड़क पर खुले आसमान के नीचे परिवार और मवेशियों के साथ डेरा डाले हुए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें