फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election: ‘जननायक नहीं तेजस्वी, मैंने तो वैसे ही बोला जैसे घर में लोग बच्चों को...’, पप्पू यादव ने कहा

Fri, 05 Sep 2025 06:11 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया

सार

Bihar Election News: सांसद पप्पू यादव ने कहा कि राहुल गांधी ऐसा हाइड्रोजन बम फोड़ेंगे कि भाजपा के लोग मुंह दिखाने लायक नहीं रहेंगे। उन्होंने दावा किया कि बिहार की जनता राहुल गांधी के नेतृत्व में राज्य को नई दिशा में देखना चाहती है। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर कसा तंज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्णिया के निर्दलीय सांसद और जन अधिकार पार्टी (जाप) के संस्थापक रहे पप्पू यादव ने रविवार को आयोजित प्रेस वार्ता में कई अहम मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने दावा किया कि जनहित एक्सप्रेस ट्रेन का नाम उनकी पार्टी के नाम पर रखा गया है और यह ट्रेन उन्हीं के प्रयासों का परिणाम है। साथ ही उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का समर्थन करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर भी तंज कसा।

विज्ञापन

 
जनहित एक्सप्रेस को बताया अपनी पहल का नतीजा
सांसद पप्पू यादव ने कहा कि जब वे मधेपुरा से सांसद थे, उसी दौरान उन्होंने वैशाली एक्सप्रेस को बरौनी से सहरसा तक विस्तार दिलवाया था। अब उनका लक्ष्य जनहित एक्सप्रेस को पूर्णिया कोर्ट तक ले जाने का है, जिसके लिए वहां वॉशिंग पिट का काम शुरू हो चुका है। उन्होंने इसे अपने चुनावी वादों में से एक बताते हुए कहा कि वे इसे पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।
 
‘राहुल गांधी के हाइड्रोजन बम से मुंह दिखाने लायक नहीं रहेगी BJP’
राजनीतिक मुद्दों पर बोलते हुए पप्पू यादव ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का जोरदार समर्थन किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ऐसा हाइड्रोजन बम फोड़ेंगे कि भाजपा के लोग मुंह दिखाने लायक नहीं रहेंगे। उन्होंने दावा किया कि बिहार की जनता राहुल गांधी के नेतृत्व में राज्य को नई दिशा में देखना चाहती है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar Assembly Election:तेजस्वी यादव ने सरकार को बताया ‘नकलची’, एकजुटता रैली में बोले- Cm नीतीश पर उम्र हावी
 
तेजस्वी यादव पर तंज
तेजस्वी यादव को 'जननायक' कहे जाने पर कटाक्ष करते हुए पप्पू यादव ने कहा कि अगर कोई घर में अपने बच्चे को ‘नुनु बाबू’, ‘तोता बाबू’ या ‘लाट साहब’ कहता है, तो इसका कोई राजनीतिक मतलब नहीं निकाला जाना चाहिए। उनके इस बयान को सीधा-सीधा नेता प्रतिपक्ष पर निशाना माना गया।
 
प्रधानमंत्री से की कई मांगें
प्रेस वार्ता में सांसद पप्पू यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी कई महत्वपूर्ण मांगें कीं। उन्होंने कहा कि जब प्रधानमंत्री पूर्णिया आएं, तो कोसी और सीमांचल के लिए विशेष पैकेज की घोषणा करें। साथ ही, उन्होंने क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए पूर्णिया या सहरसा में एम्स (AIIMS) की स्थापना की मांग की।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar Election 2025: CM नीतीश बोले- पहले की सरकार में घर से महिलाएं बाहर नहीं निकलती थीं, अब वो स्थिति नहीं
 
रेल और सड़क संपर्क पर जोर
पप्पू यादव ने रेल कनेक्टिविटी को लेकर भी कई मांगें उठाईं। उन्होंने कहा कि बंद पड़ी कुरसेला से बहारगंज और किशनगंज से जलालगढ़ रेलवे लाइन को फिर से शुरू किया जाना चाहिए। इसके अलावा, उन्होंने कटिहार में एक जोनल ऑफिस बनाने की भी मांग रखी ताकि पूर्णिया, सहरसा और सुपौल के लोगों को समस्तीपुर डीआरएम ऑफिस तक लंबी दूरी तय न करनी पड़े।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें