फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: परीक्षा का प्रश्नपत्र वायरल करने वाला शिक्षक गिरफ्तार, मोबाइल से ली थी फोटो; सबूत मिटाने की हुई कोशिश

Fri, 05 Jun 2026 06:20 PM IST
पूर्णिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया

सार

पूर्णिया में दारोगा मुख्य परीक्षा का प्रश्नपत्र सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोप में एक शिक्षक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने परीक्षा के बाद मोबाइल से प्रश्नपत्र की तस्वीरें खींचकर व्हाट्सएप पर भेजी थीं। मामले में साइबर थाना जांच कर रहा है।

विज्ञापन
cyber crime - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा मुख्य परीक्षा का प्रश्नपत्र सोशल मीडिया पर वायरल होने के मामले में पूर्णिया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। परीक्षा की गोपनीयता भंग करने और प्रश्नपत्र की तस्वीरें वायरल करने के आरोप में एक शिक्षक को गिरफ्तार किया गया है। मामले में साइबर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच तेज कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, 29 मई 2026 को के. हाट थाना के अपर थाना अध्यक्ष महेश कुमार रजक को सूचना मिली थी कि पूर्णिया के राजकीय कन्या उच्च विद्यालय में आयोजित दारोगा मुख्य परीक्षा का प्रश्नपत्र सोशल मीडिया और यूट्यूब पर प्रसारित किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने विशेष जांच टीम गठित कर मामले की पड़ताल शुरू की।

परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन ले जाना पूर्ण प्रतिबंधित
जांच के दौरान पुलिस टीम परीक्षा केंद्र पहुंची और वहां तैनात कर्मियों से पूछताछ की। प्रारंभिक जांच में स्पष्ट हुआ कि 27 मई को आयोजित परीक्षा के बाद प्रश्नपत्र की तस्वीरें बाहर भेजी गई थीं। जबकि परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन ले जाना और प्रश्नपत्र की प्रतिलिपि बनाना पूरी तरह प्रतिबंधित था।
विज्ञापन


मोबाइल से खींची थी प्रश्नपत्र की तस्वीरें
पुलिस की पूछताछ में परीक्षा ड्यूटी पर तैनात शिक्षक मृत्युंजय कुमार ने स्वीकार किया कि उसने परीक्षा समाप्त होने के बाद अपने मोबाइल फोन से प्रश्नपत्र की तस्वीरें खींची थीं। आरोप है कि उसने इन तस्वीरों को अपने ममेरे भाई पप्पू कुमार को व्हाट्सएप के माध्यम से भेजा था।

परीक्षा में शामिल होने की तैयार कर रहा था आरोपी
जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी का रिश्तेदार आगामी बिहार पुलिस अवर निरीक्षक परीक्षा में शामिल होने की तैयारी कर रहा था। इसी उद्देश्य से कथित रूप से प्रश्नपत्र साझा किया गया था। पुलिस ने आरोपी शिक्षक का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है। अधिकारियों के अनुसार, मामले के खुलासे के बाद आरोपी ने अपने मोबाइल से फोटो, चैट और अन्य डिजिटल साक्ष्य हटाने का प्रयास किया। साथ ही उसने अपने रिश्तेदार को फरार होने में भी मदद की।

ये भी पढ़ें-  सरकारी जमीन की हेराफेरी पर सख्त हुए मंत्री दिलीप जायसवाल, बोले- 15 दिन में सुधार करें अधिकारी
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि प्रश्नपत्र की गोपनीयता भंग करना, उसे सोशल मीडिया पर प्रसारित करना और साक्ष्य नष्ट करने का प्रयास गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है। आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। वहीं, फरार चल रहे पप्पू कुमार की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। मामले की जांच जारी है और साइबर थाना पुलिस डिजिटल साक्ष्यों की भी गहन जांच कर रही है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें