फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: वक्फ संशोधन कानून पर अख्तरुल ईमान का तीखा हमला, 29 जून को पटना में विरोध रैली का ऐलान

Tue, 24 Jun 2025 09:07 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,किशनगंज

सार

AIMIM के बिहार प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने किशनगंज में वक्फ संशोधन कानून को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार इस कानून के जरिए देश में गृह युद्ध जैसे हालात पैदा करना चाहती है। 
 
विज्ञापन
AIMIM के बिहार प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

AIMIM के बिहार प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने मंगलवार को वक्फ संशोधन कानून को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला और एक विवादित बयान देते हुए कहा कि “मोदी सरकार देश में गृह युद्ध जैसे हालात पैदा करना चाहती है।” किशनगंज स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने यह बातें कहीं। ईमान ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह वक्फ संशोधन कानून मोदी सरकार की विफलताओं को छिपाने का एक माध्यम है। उन्होंने कहा कि यह कानून न केवल असंवैधानिक है, बल्कि यह अल्पसंख्यक समुदाय के खिलाफ एक साजिश है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 29 जून को पटना में AIMIM द्वारा वक्फ कानून के विरोध में एक बड़ी रैली का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने मुस्लिम समुदाय से भारी संख्या में पटना पहुंचने की अपील करते हुए कहा कि इस रैली में देशभर के उलेमा, मुस्लिम बुद्धिजीवी और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। रैली का आयोजन इमारतें सरिया की ओर से किया जा रहा है। अख्तरुल ईमान ने अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर बोलते हुए ईरान-इजरायल संघर्ष का भी ज़िक्र किया और कहा कि “इजरायल के कारण दुनिया में अशांति फैल रही है,” साथ ही उन्होंने शांतिप्रिय देशों से ईरान के समर्थन की अपील की।

यह भी पढ़ें: पटना में अगले दो दिनों तक भारी बारिश के आसार नहीं, कोसी और बागमती नदी उफान पर
विज्ञापन
विज्ञापन


राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव को फिर से राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा, “लालू प्रसाद पार्टी के संस्थापक हैं और शायद पार्टी के संविधान में ही लिखा है कि वे जीवन भर अध्यक्ष बने रहेंगे।” ईमान के इस बयान को लेकर राजनीतिक हलकों में तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ सकती हैं। वहीं, 29 जून को होने वाली रैली पर प्रशासन की नजर बनी हुई है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें