फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: 150 साल पुराने मंदिर से अष्टधातु की मूर्तियां चोरी, श्रद्धालुओं में आक्रोश

Tue, 24 Jun 2025 02:11 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटिहार

सार

कटिहार जिले के गेराबारी बस्ती स्थित 150 साल पुराने ठाकुरबाड़ी मंदिर से प्रभु श्रीराम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान जी की अष्टधातु की मूर्तियां चोरी हो गईं। इन मूर्तियों और उनके सिंहासन का कुल वजन दो कुंटल से अधिक बताया जा रहा है, जिससे यह संदेह है कि चोरी एक सुनियोजित साजिश के तहत कई लोगों द्वारा की गई है।
 
विज्ञापन
मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कटिहार जिले के गेराबारी बस्ती में स्थित लगभग 150 साल पुराने ठाकुरबाड़ी मंदिर से अष्टधातु की बेशकीमती मूर्तियों की चोरी ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। चोरी हुई मूर्तियों में प्रभु श्रीराम, लक्ष्मण, माता सीता और हनुमान जी की प्रतिमाएं शामिल हैं। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। श्रद्धालुओं का कहना है कि मंदिर में ग्रामीणों की गहरी आस्था जुड़ी हुई है और यह सिर्फ मूर्तियों की चोरी नहीं, बल्कि उनकी आस्था और भावना पर हमला है।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार, चोरी हुई मूर्तियों और उनके सिंहासन का कुल वजन दो कुंटल से अधिक था, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि यह कार्य एक अकेले व्यक्ति का नहीं हो सकता। ग्रामीणों का मानना है कि यह एक सुनियोजित साजिश है, जिसमें कई लोग शामिल थे और इस पूरी प्रक्रिया में काफी समय भी लगा होगा।


यह भी पढ़ें: पटना में अगले दो दिनों तक भारी बारिश के आसार नहीं, कोसी और बागमती नदी उफान पर
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस से विशेष जांच टीम (SIT) गठित करने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो वे बड़े आंदोलन की तैयारी करेंगे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मंदिर परिसर और उसके आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। वहीं प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और भरोसा दिलाया है कि जल्द ही मूर्तियों को बरामद कर लिया जाएगा और दोषियों को कानून के हवाले किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें