फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, घर से भागकर की शादी; अचानक तबीयत बिगड़ने से 19 वर्षीय छात्रा की मौत

Tue, 11 Aug 2026 10:42 PM IST
पूर्णिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया

सार

पूर्णिया में इंस्टाग्राम पर हुए प्रेम के बाद घर से भागकर शादी करने वाली 19 वर्षीय छात्रा की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। छात्रा अपने प्रेमी के साथ सिटी काली मंदिर जा रही थी, तभी रास्ते में उसकी तबीयत बिगड़ी।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस टीम।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्णिया शहर के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिटी काली मंदिर के समीप सोमवार शाम एक बेहद दर्दनाक और संदिग्ध घटना सामने आई। यहां इंस्टाग्राम पर हुए प्यार के बाद घर से भागकर शादी करने वाली 19 वर्षीय छात्रा की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई, वहीं परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही जीएमसीएच टीओपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी।

मृतका की पहचान अररिया जिले के नगर थाना क्षेत्र स्थित बटरबाड़ी निवासी नरेश यादव की 19 वर्षीय बेटी मनीषा कुमारी के रूप में हुई है। मनीषा बीए पार्ट-1 की छात्रा थी। घटना के समय उसके साथ मौजूद युवक अररिया जिले के पलासी थाना क्षेत्र का रहने वाला है और इंटरमीडिएट का छात्र बताया जा रहा है।

मामले की जानकारी देते हुए युवक ने बताया कि करीब एक वर्ष पहले इंस्टाग्राम के माध्यम से दोनों की पहचान हुई थी। धीरे-धीरे बातचीत बढ़ी और दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गया। हाल ही में छात्रा के परिजनों ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी थी। इससे नाराज होकर दोनों ने साथ रहने का फैसला किया और अररिया से भागकर पूर्णिया जंक्शन पहुंच गए।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bihar: प्रशांत किशोर का बड़ा एलान; 10 हजार युवाओं को दिलाएंगे नौकरी, बोले- CV दीजिए, हम व्यवस्था करेंगे

जंक्शन पर ही युवक ने छात्रा की मांग में सिंदूर भरकर उससे शादी कर ली। इसके बाद दोनों ने रात स्टेशन पर ही गुजारी। सोमवार शाम दोनों रामबाग से पैदल ही प्रसिद्ध सिटी काली मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अचानक मनीषा को तेज चक्कर आया और वह असहज महसूस करने लगी। हालत बिगड़ती देख युवक ने उसे सड़क किनारे बैठाया और स्थानीय लोगों की मदद से आनन-फानन में इलाज के लिए जीएमसीएच पूर्णिया में भर्ती कराया।

हालांकि, अस्पताल में इलाज के दौरान डॉक्टरों ने मनीषा को मृत घोषित कर दिया। मौत की सटीक वजह का पता लगाने के लिए पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। घटना की सूचना मृतका और युवक के परिजनों को दे दी गई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें