फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayag Raj: शर्म करो, जमीन हड़पने के लिए मां को बेहोश कर अंगूठा लगाया फिर कुंभ में छोड़ दिया, अब वीडियो वायरल

Fri, 31 Jan 2025 09:11 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

Kumbh Mela : प्रयागराज में लोग पुण्य कमाने जाते हैं, लेकिन एक कलयुगी बेटा पाप कमाकर लौटा। बुजुर्ग मां को स्नान कराने के नाम पर प्रयागराज ले गया। वहां बेहोश कर कागज पर अंगूठा लिया और बेहोशी हालत में ही छोड़कर वहां से फरार हो गया। अब वीडियो वायरल है। 
विज्ञापन
अस्पताल से बुजुर्ग का वीडियो वायरल - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज कुंभ मेले स्नान करने के दौरान हुए भगदड़ में बिहार की कई महिलाओं की मौत हो गई। इस बीच एक परिवार का शर्मनाक मामला सामने आया है। प्रयागराज के स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल में एक बुजुर्ग महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वैशाली जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली देवराजो देवी ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे ने जमीन हड़पने के लिए उन्हें नशे की सुई देकर अस्पताल में छोड़ दिया।

विज्ञापन


बेटे ने कहा- मेले में बिछड़ गई हैं 
बुजुर्ग महिला ने बताया कि उसके बेटे जबरदस्ती उसे प्रयागराज ले आये। फिर बेहोशी की सुई देकर जमीन के पेपर पर उनका अंगूठा लिया और फिर उसी बेहोशी अवस्था में उन्हें छोड़कर फरार हो गया। महिला को किसी ने अस्पताल में बहरती कराया, जिसके बाद यह मामला सबके सामने आया। बुजुर्ग महिला ने रोते हुए कहा कि मुझे बेरे बेटे ने जमीन हड़पने के लिए ऐसा काम किया है। इस संबंध में जब पुलिस ने पड़ताल करना शुरू किया तब बुजुर्ग महिला के पोते गोलू कुमार ने बताया कि उनकी दादी 27 जनवरी को गांव की अन्य महिलाओं के साथ मौनी अमावस्या पर स्नान करने प्रयागराज गई थीं। 28 जनवरी की शाम को सूचना मिली कि वह अन्य महिलाओं से बिछड़ गई हैं। महिलाओं ने काफी खोजबीन की, लेकिन नहीं मिलने पर वेलोग वापस लौट आईं। देवराजों देवी के तीन बेटों में से एक की मृत्यु हो चुकी है और दो बेटे पटना में रहते हैं, जबकि वह पुराने घर वीरपुर में अकेली रहती थीं। सूचना मिलने के बाद परिवार के सदस्य उन्हें खोजने प्रयागराज पहुंचे।

पुलिस ने कहा- मानसिक स्थिति ठीक नहीं
इस संबंध में जुड़ावनपुर थाना अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि वृद्ध महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। परिवार के सदस्य उन्हें प्रयागराज से लाने गए हैं। मामले की सच्चाई उनके वापस आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें