फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: रेलवे स्टेशन के पास दिनदहाड़े गोलीबारी, एक व्यक्ति घायल; दो थानों के बीच फंसा मामला, जानें हुआ क्या

Fri, 31 Jan 2025 09:02 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया

सार

Gaya News: चाकन्द थानाध्यक्ष ने कहा कि घटनास्थल रेलवे थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है। लेकिन इस बारे में अभी तक कोई स्पष्टता नहीं आई है कि गोलीबारी चाकन्द थाना क्षेत्र में हुई या गया रेल थाना क्षेत्र में। वहीं, वारदात के बाद से लोगों में दहशत बनी हुई है।
विज्ञापन
स्टेशन पर गोलीबारी के बाद लोगों में दहशत का माहौल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गया जिले में चाकन्द रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार को दिनदहाड़े गोलीबारी की घटना घटी, जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति की पहचान सुदर्शन कुमार के रूप में की गई है। घायल चाकन्द थाना क्षेत्र के मौलवीचक गांव का निवासी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, लेकिन गोलीबारी के पीछे के कारणों का पता अभी तक नहीं चल पाया है।

विज्ञापन

 
घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया
जानकारी के मुताबिक, गोलीबारी के बाद घायल सुदर्शन कुमार को इलाज के लिए गया के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है और चिकित्सकों द्वारा उनका इलाज किया जा रहा है। इस घटना के बाद उनके परिवारवाले भी अस्पताल पहुंचे और घटनास्थल पर पुलिस की जांच शुरू हो गई।

विज्ञापन

 
घटना के पीछे का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं
गोलीबारी की घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार, चाकन्द रेलवे स्टेशन के पास बदमाशों ने गोली चलाई। लेकिन घटना के पीछे का सही कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस ने प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है और इलाके में दहशत का माहौल है। घटना के बाद चाकन्द थाना और गया रेल थाना की पुलिस संयुक्त रूप से जांच कर रही है।
 
घटना के बाद गया रेल थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि घटना उनके न्यायिक क्षेत्र में हुई है या नहीं, इसका पता लगाया जा रहा है। चाकन्द थानाध्यक्ष ने भी कहा कि घटनास्थल रेलवे थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है। लेकिन इस बारे में अभी तक कोई स्पष्टता नहीं आई है कि गोलीबारी चाकन्द थाना क्षेत्र में हुई या गया रेल थाना क्षेत्र में।
विज्ञापन

 
पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस गोलीबारी की घटना के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। फिलहाल इस घटनाक्रम से इलाके में भय का माहौल बना हुआ है और स्थानीय लोगों में चिंता व्याप्त है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें