फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महागठबंधन का 'चाणक्य' बना नीतीश का सलाहकार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानसभा चुनाव में महागठबंधन के प्रमुख रणनीतिकार रहे प्रशांत किशोर को अपना सलाहकार नियुक्त कर लिया। प्रशांत अब विकास नीतियों और उनके क्रियांवयन के मुद्दों पर मुख्यमंत्री को सलाह देंगे।
विज्ञापन


बिहार विधानसभा चुनाव में प्रशांत किशोर ने महागठबंधन को भारी जीत दिलाने में अहम योगदान निभाया था। उनके इसी काम की वजह से मुख्यमंत्री ने उन्हें अपना सलाहकार नियुक्त करने का फैसला लिया था। इतना ही नहीं प्रशांत को कैबिनेट मंत्री का भी दर्जा दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने बीजेपी के खिलाफ बिहार में महागठबंधन को मिली जीत का सारा श्रेय प्रशांत किशोर को ही दिया। प्रशांत ने बिहार में अपने प्रचार के माध्यम से सरकार की छवि सुधारने में भी अहम भूमिका निभाई। नीतीश कुमार समेत महागठबंधन के सभी नेता उनके काम के मुरीद है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

मोदी के लिए कर चुके हैं प्रचार

हाल के दिनों में ही ऐसी खबरें आई थी कि प्रशांत किशोर आगामी पंजाब चुनावों में कांग्रेस के पक्ष में प्रचार अभियान की कमान संभालेंगे। इसके लिए पंजाब कांग्रेस के प्रदेश सचिव कैप्टन अमरिंदर सिंह ने प्रशांत से मुलाकात भी की थी। अगले साल पंजाब में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।

नीतीश कुमार से पहले प्रशांत किशोर लोकसभा चुनावों- 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए भी रणनीतिकार की भूमिका निभा चुके हैं। उस वक्त भी प्रशांत चुनाव प्रचार प्रभारी थे। लोकसभा के चुनाव के दौरान नरेंद्र मोदी की 'चाय पे चर्चा' कार्यक्रम की शुरुआत के पीछे भी प्रशांत किशोर का ही दिमाग था।

प्रशांत की टीम में आईआईटी, आईआईएम और देश के अन्य प्रतिष्ठित संस्थानों से निकले लोग काम करते हैं। भारत आने से पहले प्रशांत अफ्रीका में संयुक्त राष्ट्र के साथ काम कर चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें