फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Pollution: दिल्ली में पड़ोसी राज्यों के कारण फैल रहा प्रदूषण, नीतीश बोले- मैंने बिहार के लोगों को समझाया

Sat, 05 Nov 2022 12:42 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण के चलते हवा की गुणवत्ता में गिरावट जारी है। सफर के अनुसार शनिवार सुबह नोएडा में एक्यूआई 529 दर्ज किया गया तो गुरुग्राम में 478 और धीरपुर के आसपास 534 है। दिल्ली का कुल एक्यूआई 431 रिकॉर्ड हुआ है।
विज्ञापन
Pollution spreading in Delhi due to neighboring states : Nitish Kumar - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में भयावह प्रदूषण के कारण घुटन के बीच बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने बड़ी बात कही है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि इसमें कोई शक नहीं है कि दिल्ली में प्रदूषण पड़ोसी राज्यों के कारण है। 

विज्ञापन

नीतीश कुमार ने यह भी कहा कि 2018 से ही वह बिहार के लोगों को समझा रहे हैं कि आप पराली मत जलाइये। इस बीच, दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण के चलते हवा की गुणवत्ता में गिरावट जारी है। सफर के अनुसार शनिवार सुबह नोएडा में एक्यूआई 529 दर्ज किया गया तो गुरुग्राम में 478 और धीरपुर के आसपास 534 है। दिल्ली का कुल एक्यूआई 431 रिकॉर्ड हुआ है। दिल्ली एनसीआर की हवा लगातार गंभीर श्रेणी में बनी हुई है। 

केजरीवाल ने बिहार के प्रदूषण का जिक्र किया था
इससे पहले केजरीवाल एक प्रेस कांफ्रेंस में दिल्ली में प्रदूषण का जिक्र करते हुए बिहार का नाम लिया था। उन्होंने बिहार में प्रदूषण मुद्दा उठा दिया था। इसके बाद बिहार में प्रदूषण और हवा की गुणवत्ता पर बहस शुरू हो गई। राज्य के कई शहरों में प्रदूषण दिल्ली एनसीआर के आसपास के स्तर को छू रहा है। नीतीश कुमार का बयान इसी सिलसिले में आया है। 
विज्ञापन


दिल्ली के प्राथमिक स्कूल बंद
शुक्रवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए कहा था कि शनिवार से दिल्ली में प्राइमरी स्कूल बंद रहेंगे। कक्षा पांचवीं से ऊपर की सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों की मैदानी गतिविधियां भी नहीं होगी।  

उत्तर भारत के कई शहरों की हवा खराब, आप जिम्मेदार नहीं : केजरीवाल
सीएम केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में प्रदूषण बढ़ गया है। वायु प्रदूषण की समस्या केवल दिल्ली की ही नहीं, उत्तर भारत के कई शहरों की हवा खराब हो गई है। प्रदूषण के लिए केवल आम आदमी पार्टी जिम्मेदार नहीं है। इस समस्या के समाधान के लिए केंद्र सरकार आगे आना होगा। 

पंजाब की पराली के लिए हम जिम्मेदार
केजरीवाल ने यह भी कहा कि पंजाब की पराली के लिए हम जिम्मेदार हैं। अगले साल तक पराली की समस्या का हल निकाल लिया जाएगा। केजरीवाल को गाली देने से हवा साफ नहीं होगी। हमें मिलकर योजना बनाने की जरूरत है। केजरीवाल ने कहा कि ऑड-ईवन पर विचार कर रहे हैं। जरूरत पड़ने पर इसे लागू किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें