फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सियासत: बिहार में कुशवाहा वोट बैंक को साधने के लिए भाजपा और जदयू आमने-सामने

Thu, 07 Apr 2022 05:12 AM IST
देव कश्यप कुमार निशांत, पटना

सार

नीतीश कुमार का आधार लव-कुश वोट बैंक है। इसे साधने के लिए भाजपा भी कमर कस चुकी है। बिहार में कुर्मी और कोइरी-कुशवाहा लगभग नौ प्रतिशत हैं। इनमें कुर्मी तीन और कोइरी-कुशवाहा 6 फीसदी हैं।
विज्ञापन
भाजपा-जदयू। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में सम्राट अशोक के बहाने भाजपा और जदयू कुशवाहा वोट बैंक को साधने के लिए दोनों दल आमने-सामने हैं। जदयू और भाजपा एनडीए गठबंधन में होने के बावजूद सम्राट अशोक की जयंती अलग-अलग मना रही है।  

विज्ञापन


नीतीश कुमार का आधार लव-कुश वोट बैंक है। इसे साधने के लिए भाजपा भी कमर कस चुकी है। बिहार में कुर्मी और कोइरी-कुशवाहा लगभग नौ प्रतिशत हैं। इनमें कुर्मी तीन और कोइरी-कुशवाहा 6 फीसदी हैं। सरकार में शामिल जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि भाजपा जदयू का अनुसरण कर रही है। मामले में भाजपा की ओर से पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, उपेंद्र कुशवाहा शायद यह नहीं जानते हैं कि भाजपा 2016-17 से ही यह कार्यक्रम करती आ रही है।

अब दोनों दल पटना में बड़े पैमाने पर सम्राट अशोक की जयंती अलग-अलग मनाने की तैयारी में जुटे हैं। भाजपा का कार्यक्रम आठ तो जदयू का नौ अप्रैल को है। भाजपा सम्राट अशोक कन्वेंशन सेंटर बापू सभागार में चक्रवर्ती सम्राट अशोक की जयंती मनाएगी। इसमें केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के साथ बिहार भाजपा के सभी नेता एवं 25 हजार कार्यकर्ता भाग लेंगे।
विज्ञापन


उधर, उपेंद्र कुशवाहा एवं जदयू प्रदेशाध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि जदयू नौ अप्रैल को पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में सम्राट अशोक की जयंती समारोह मनाएगा। कार्यक्रम में सभी बड़े नेता मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें