सार
Bihar News: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो की लोग काफी तारीफ भी कर रहे हैं। दरअसल वायरल वीडियो आरा स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो का बताया जा रहा है। जहां एक पुलिसकर्मी के द्वारा चलती ट्रेन पर चढ़ रहे एक शख्स की जान बचाते देखा गया। जिसके बाद लोग इस पुलिसकर्मी की जमकर तारीफ कर रहे हैं और उसकी इस काम की सराहना भी करते नहीं चूक रहे हैं।
चलती ट्रेन पर चढ़ने की कोशिश में प्लेटफॉर्म पर गिरा शख्स
- फोटो : अमर उजाला
मिली जानकारी के मुताबिक यह वायरल वीडियो शनिवार का है। जब एक शख्स अपने परिवार के साथ आरा स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो पर अर्चना एक्सप्रेस पर बैठने आया था। जानकारी के मुताबिक शख्स तो पहले अपने परिवारों को ट्रेन पर चढ़ा दिया था, लेकिन उस वक्त तक ट्रेन खुलने लगी थी। जिसकी वजह से वो खुद ट्रेन पर नहीं चढ़ पाया। उसके बाद वो खुद से चलती ट्रेन पर चढ़ने को कोशिश करने लगा, तभी उसके साथ यह घटना घट गई और थोड़ी दूर तक वो प्लेटफॉर्म पर घसीटता रहा।
पुलिसकर्मी ने अपनी ओर खींचा
वायरल वीडियो में देखा गया कि दोनों हाथ में बैग लेकर व्हाइट ड्रेस पहने एक शख्स चलती ट्रेन पर चढ़ने की कोशिश करने लगा। उसी दौरान ट्रेन कि रफ्तार धीरे धीरे तेज हो रही थी, जिसकी वजह से वो नहीं चढ़ पाया और अचानक गिर गया। वहीं इस घटना को देख रहे प्लेटफॉर्म नंबर दो पर मौजूद पुलिसकर्मी ने फौरन दौड़कर उसको अपनी ओर खींचने लगा, अंत में उसे बचा लिया और प्लेटफॉर्म पर खींच लिया।