बिहार के मधुबनी जिले के बहुचर्चित नैंसी हत्याकांड में नया मोड़ आ गया है। 12 साल की नैंसी की हत्या के मामले में अब शक की सुई उसी के दो रिश्तेदारों पर घूम गई है। पुलिस ने इस मामले में राघवेन्द्र और पंकज को गिरफ्तार कर लिया है जो नैंसी के ही चाचा हैं। मधुबनी के एसपी दीपक बर्नवाल ने संवाददाताओं से कहा, " नैंसी कांड का मास्टरमाइंड राघवेन्द्र है, राघवेन्द्र और पंकज के खिलाफ पुख्ता सुबूत हैं।"
एसपी के मुताबिक, "राघवेन्द्र और पंकज के बयानों में समानता नहीं है, जो साक्ष्य मिल रहे है वो ये संकेत दे रहे है कि परिवार झूठ बोल रहा है, एफआईआ में नैंसी के अपहरण का जो समय दर्ज कराया गया है। उस वक्त जिन दो लोगों पर आरोप लगाए गए, वो पेट्रोल पंप पर काम कर रहे थे।"पुलिस ने बताया कि इस मामले में नैंसी के दोस्तों से भी पूछताछ की गई है, और अभी इस मामले में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं।