फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार में बड़ा हादसा, चलती बस में लगी आग, जिंदा जले 8 लोग

Thu, 25 May 2017 10:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
- फोटो : ani
विज्ञापन
बिहार में एक चलती बस में आग लगने से आठ लोगों की मौत की खबर है। इसमें दो बच्चे शामिल हैं। हालांकि मरने वालों की संख्या और ज्यादा बताई जा रही है, लेकिन अभी उनकी पुष्टि नहीं हो सकी है। बाबा रथ नाम की यह बस पटना से शेखपुरा जा रही थी। नालंदा के हरनौत थाना के पास बस में अचानक आग लग गयी। घटना का कारण फिलहाल ज्ञात नहीं हो सका है। बस में करीब 65 लोग सवार थे। 
विज्ञापन


प्रशासन ने आठ लोगों के जिंदा जलने की पुष्टि की है। लेकिन मृतकों की संख्या में इजाफा हो सकता है। करीब दर्जन भर झुलसे लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। सरकार ने मरने वालों के आश्रितों को चार-चार लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है। स्थानीय लोगों ने हादसे के बाद सड़क जाम कर दिया है। लोगों का कहना है कि फायर ब्रिगेड की गाड़ियां काफी देर से पहुंचीं।


जानकारी के अनुसार बस के हरनौत पहुंचते ही उसमें अचानक आग लग गयी। आग बस के बोनट के पास लगी और वहीं बस से निकलने का एक मात्र दरवाजा भी था।
Trending Videos
विज्ञापन

बस में सवार थे 65 यात्री, पटना से शेखपुरा जा रही थी बस

- फोटो : ani
हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है, लेकिन माना जा रहा है कि आग और धुएं के कारण लोग चाहकर भी उस दरवाजे से बाहर नहीं निकल पाए और अंदर ही जल कर खत्म हो गए। हालांकि स्थानीय लोगों ने अपने स्तर से आग पर काबू पाने की कोशिश की। 

आग लगने के करीब घंटे बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। इस बाबत नालंदा के एसपी कुमार आशीष कुछ भी बताने से फिलहाल इनकार कर रहे हैं। हालांकि हरनौत विधायक हरि नारायण सिंह ने 10 लोगों की मौत की बात की है। 

इधर, पटना में आपदा प्रबंधन मंत्री चंद्रशेखर ने घटना पर दुख जताते हुए कहा है कि हादसे में मारे गए यात्रियों के आश्रितों को कल तक चार-चार लाख रुपये मुआवजे के रूप में दे दिया जाएगा और घायलों को भी उचित सहायता दी जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें