फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: बक्सर में PM ने FM रेडियो का किया वर्चुअल उद्घाटन, अश्विनी चौबे ने कहा- किसानों-नौजवानों को मिलेगा लाभ

Fri, 28 Apr 2023 04:02 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर

सार

बीजेपी के वरिष्ठ नेता अश्विनी चौबे ने कहा कि इस उद्घाटन से दो करोड़ लोगों को सीधे लाभ मिलेगा। इनमें किसान, नौजवान और विद्यार्थी शामिल हैं। जो शिक्षा का प्रसार-प्रचार है, जो डिजिटल का कमाल है इससे उसको भी लाभ मिलेंगे। साथ ही 27 बोलियां नए ढंग से प्रसारित होंगी।
विज्ञापन
एफएम रेडियो के उद्घाटन के दौरान बीजेपी नेता अश्विनी चौबे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के बक्सर में भी अब बड़े शहरों की तरह FM रेडियो स्टेशन का शुभारंभ कर दिया गया है। इसके लिए बक्सर बाजार समिति स्थित पूर्व  के दूरदर्शन केंद्र में FM ट्रांसमीटर लग गया है। इसे आप 100.1 मेगाहर्ट्ज पर अब जिले में भी सुन सकेंगे। इसका उद्घाटन शुक्रवार की सुबह देश के PM नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया।

विज्ञापन


FM रेडियो सिर्फ घर में ही नहीं बल्कि कार, ई-रिक्शा सहित अन्य वाहनों में भी FM लगाकर इस मनोरंजक सेवा का लाभ लिया जा सकता है। इसके अलावा मोबाइल पर भी ऑल इंडिया रेडियो का एप डाउनलोड कर एफएम रेडियो सुन सकेंगे। यह सुविधा जिले के डुमरांव, इटाढ़ी और चौसा के लोगों को मिलेगी। बताया जा रहा है कि आगे डिमांड के आधार पर पावर बढ़ाया जा सकती है। फिर पूरे जिले के लोगों को FM की सेवा मिल सकती है।

इस दौरान वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए PM ने कहा कि हमारी पीढ़ी रेडियो की भावुक श्रोता रही है। मेरे लिए यह खुशी की बात है कि मैं श्रोता होने के साथ-साथ एक होस्ट भी बन गया हूं। मैं जल्द ही ‘मन की बात’ की 100वीं कड़ी की मेजबानी करने जा रहा हूं। देश भर के लोगों के साथ गहरा जुड़ाव रेडियो के अलावा किसी अन्य माध्यम से संभव नहीं होता।
विज्ञापन


लोकसभा सांसद और बीजेपी के वरिष्ठ नेता अश्विनी चौबे ने कहा कि इस उद्घाटन से दो करोड़ लोगों को सीधे लाभ मिलेगा। इनमें किसान, नौजवान और विद्यार्थी शामिल हैं। जो शिक्षा का प्रसार-प्रचार है, जो डिजिटल का कमाल है इससे उसको भी लाभ मिलेंगे। साथ ही 27 बोलियां नए ढंग से प्रसारित होंगी।

चौबे ने इसका श्रेय देश के पीएम को देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के गरीब गुरबों के लोगों को ध्यान में रखते हुए बिहार के 12 जिलों को FM कनेक्टिविटी से जोड़ा है। जो बहुत ही गर्व की बात है। देश के लगभग 84 जिलों में 100 w के FM का उद्घाटन किया गया है। इनमें कई ऐसे जिले भी हैं, जिन्हें कमजोर जिले के रूप में जानते हैं। जहां रेडियो की कैनेक्टविटी नहीं है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें