फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रकाशोत्सव कार्यक्रम में पीएम मोदी-नीतीश ने की एक-दूसरे की तारीफ

Thu, 05 Jan 2017 03:06 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विज्ञापन
विज्ञापन
350वें प्रकाश पर्व में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार दोपहर 12 बजे पटना पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनका स्वागत किया। पटना के गांधी मैदान में आयोजित प्रकाश पर्व में पीएम ने हिस्सा लिया। यहां कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने नीतीश कुमार की जमकर तारीफ की।

पीएम ने कहा, समाज परिवर्तन बहुत ही कठिन काम होता है, उसको हाथ लगाना भी मुश्किल काम होता है। लेकिन उन्होंने नशा मुक्ति और आने वाली पीढ़ी को बचाने के लिए जो बीड़ा उठाया है, उसके लिए मैं उनका अभिनंदन करता हूं।
विज्ञापन


पीएम ने कहा कि मुझे विश्वास है कि नीतीश कुमार अपने इस प्रयास में कामयाब होंगे। मेरी अपील है कि केवल राजनीतिक पार्टियां ही नहीं बल्कि हर कोई शराबंदी में अपना योगदान देने के लिए आगे आए।

इससे पहले कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी की तारीफ की। नीतीश ने कहा कि पीएम मोदी जब गुजरात में मुख्यमंत्री थे तो उन्होंने भी अपने राज्य में कड़ाई से शराबबंदी लागू किया। नीतीश ने कहा कि भारत के इतिहास में बिहार शिक्षा और संस्कृति के केंद्र के रूप में जाना जाता रहा है। बिहार की धरती कई धर्मों की स्थली है। इस धरती पर गुरु गोविंद सिंह का 350वां प्रकाश पर्व मनाया जा रहा है।

प्रकाशपर्व पर चर्चा करते हुए नीतीश ने कहा कि पटना में इस आयोजन से दुनिया में प्रेम और सौहार्द का संदेश जाएगा। उन्होंने कहा कि आज से 100 साल पहले गांधी जी बिहार के चंपारण में आए थे और सत्याग्रह किया था, हमने शराबबंदी लागू करके बापू को और गुरु गोविंद सिंह जी को श्रद्धांजलि दी है।

इससे पहले पटना एयरपोर्ट पर बीजेपी सांसद अश्विनी चौबे सहित कई नेताओं ने उनका स्वागत किया। पीएम यहां से सीधे गांधी मैदान पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनका स्वागत किया।     I congratulate CM Nitish Kumar for his nasha-mukti abhiyan. It can save  coming generations & act as inspiration to other states: PM Modi pic.twitter.com/rGETrDoq7m — ANI (@ANI_news) January 5, 2017


Thank CM Nitish Kumar,Bihar Govt& people of state for organising this special event, was told Nitish ji personally managed it: PM Modi pic.twitter.com/zZroGJun78   — ANI (@ANI_news) January 5, 2017

  Guru Gobind Singh Ji is an epitome of sacrifice, he did so for humanity. The world must know he has inspired so many people: PM #PrakashParv pic.twitter.com/PQOH9pTHnN — ANI (@ANI_news) January 5, 2017
विज्ञापन

    PM Narendra Modi and Bihar CM Nitish Kumar along with others at Patna's Gandhi Maidan #PrakashParv #GuruGobindSingh pic.twitter.com/dhtRdLvRAC — ANI (@ANI_news) January 5, 2017

  PM Narendra Modi arrives in Patna for 350th #PrakashParv of #GuruGobindSingh pic.twitter.com/J4ui1VbdT4 — ANI (@ANI_news) January 5, 2017
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें