फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में कांग्रेस के लिए प्रचार करेंगे नीतीश, अमरिंदर सिंह ने दिया आमंत्रण

Wed, 04 Jan 2017 11:50 AM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
नीतीश से मिले अमरिंदर सिंह - फोटो : Nitish twitter handle
विज्ञापन
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष व पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह मंगलवार को पटना में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की और उन्हें पंजाब में कांग्रेस के लिए चुनाव प्रचार करने का आमंत्रण दिया। अमरिंदर सिंह पटना साहिब पहुंच कर गुरुद्वारे में गुरु गोविन्द सिंह महाराज के चरणों में अपना मत्था टेका। साथ ही देश में अमन चैन के लिए दुआएं मांगी। प्रबंधक कमेटी की ओर से अमरिंदर सिंह सिंह को सरोपा देकर सम्मानित किया गया। अमरिंदर सिंह ने बाल लीला गुरुद्वारा के भी दर्शन किए।
विज्ञापन


कैप्टन अमरिंदर सिंह  ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि गुरु गोविन्द सिंह महाराज के जन्म स्थल में आकर धन्य हो गया हूं। इस बार 350वें प्रकाश उत्सव पूरे धूमधाम से मनाया जा रहा है। प्रकाश उत्सव पर्व में सुरक्षा और सजावट को देखते हुए कैप्टन सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सराहना की।

नीतीश से मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि वे यहां सियासत की कोई बात नहीं करेंगे। सिर्फ इतना कहना चाहते हैं कि कांग्रेस, राजद और जदयू की सरकार ने जितने प्रबंध किए हैं, वे अद्वितीय हैं। मैंने देखा यहां सरकारी कार्यालयों के साथ ही लोगों ने भी निजी मकानों को सजा रखा है। यह अनोखा अनुभव है। पंजाब में भी हम विभिन्न आयोजन करते हैं, लेकिन ऐसी तैयारियां नहीं हो पातीं। नीतीश कुमार ने बढिय़ा काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें