फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: महिला पुलिस बटालियन हुई फूड प्वाइजनिंग का शिकार, 70 से ज्यादा पुलिसकर्मी अस्पताल में भर्ती

Tue, 23 Sep 2025 04:24 PM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला,सासाराम

सार

Sasaram News : फूड प्वाइजनिंग का बड़ा मामला सासाराम से आया है। जहां मेस में खाना खाने के बाद पुलिस बटालियन की लगभग 70 से 80 महिला पुलिसकर्मी की तबीयत बिगड़ गई है। इलाज जारी है। इस खबर के बाद महकमे में हड़कंप मच गया है। 
विज्ञापन
फूड प्वाइजनिंग का बड़ा मामला सासाराम से आया है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सासाराम स्थित महिला पुलिस बटालियन में मंगलवार को फूड प्वाइजनिंग का मामला सामने आया, जिससे बटालियन की करीब 70 से 80 ट्रेनी महिला पुलिसकर्मी एक साथ बीमार हो गईं। सभी को पेट दर्द और दस्त की शिकायत पर तुरंत सदर अस्पताल सासाराम में भर्ती कराया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य और पुलिस विभाग के वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और उपचार की स्थिति की निगरानी की।

विज्ञापन

 
दोपहर के भोजन के बाद बिगड़ी तबीयत
महिला पुलिस बटालियन के पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि सभी ट्रेनी महिला पुलिसकर्मी दोपहर का खाना खाने के बाद अपने बैरक लौट गई थीं। कुछ समय बाद कई जवानों को अस्वस्थता महसूस होने लगी। तत्काल एंबुलेंस की व्यवस्था कर सभी को सदर अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों की टीम उनके इलाज में जुट गई है।
 
स्वास्थ्य विभाग की पुष्टि
सिविल सर्जन डॉ. मणिराज रंजन ने अस्पताल पहुंचकर कहा कि सभी महिला पुलिसकर्मी चिकित्सकीय देखरेख में हैं और उनकी हालत स्थिर है। उन्होंने बताया कि ज्यादातर को पेट दर्द और दस्त की शिकायत थी, जिस कारण शुरुआती घबराहट हुई। फिलहाल किसी की स्थिति गंभीर नहीं है और सभी का इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar News: चार बच्चों की मां और एक बच्चे के पिता का मिला शव, गया में डबल मर्डर का शक; पुलिस जांच में जुटी
 
वरिष्ठ अधिकारियों ने लिया जायजा
घटना की जानकारी मिलते ही रोहतास के पुलिस अधीक्षक रोशन कुमार और महिला बटालियन की समादेष्टा लिपि सिंह भी सदर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने भर्ती पुलिसकर्मियों से बातचीत की और चिकित्सकों से इलाज की जानकारी ली। इसके साथ ही संबंधित अधिकारियों को सतर्क रहने और आवश्यक दिशा-निर्देश देने का काम भी किया गया।
विज्ञापन

 
स्वास्थ्य विभाग ने आशंका जताई है कि घटना फूड प्वाइजनिंग के कारण हुई है। भोजन के सैंपल जांच के लिए भेजे जा सकते हैं ताकि सटीक कारण का पता लगाया जा सके। इस बीच, महिला पुलिसकर्मियों के परिजनों को भी सूचना दी गई है। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि फिलहाल सभी जवानों की स्थिति नियंत्रण में है और घबराने की कोई जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- Bihar News: बिजली विभाग की लापरवाही से पूजा पंडाल के पास हादसा, करंट लगने से पॉलिटेक्निक के छात्र की मौत

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें