रोहतास जिले के अलग-अलग स्थानों पर बुधवार को विद्युत स्पर्शाघात से महिला पुलिस बटालियन के एक हवलदार समेत दो लोगों की मौत हो गई। संबंधित थाने की पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सासाराम भेज दिया है। पुलिस आगे की प्रक्रिया पूरी कर रही है।
वाहन धोने के दौरान हादसा
पहली घटना सासाराम के बेदा स्थित महिला पुलिस बटालियन की है। बताया जाता है कि हवलदार के पद पर तैनात लाल साहब सिंह बुधवार सुबह महिला पुलिस बटालियन में अपना वाहन धो रहे थे। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौत हो गई। मृतक मूल रूप से कैमूर जिले के सबार थाना क्षेत्र के सिसवार गांव के निवासी बताए जाते हैं। उनकी मौत से परिवार में मातम पसरा है।
परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
मामले में परिजनों ने महिला पुलिस बटालियन की व्यवस्था और इलाज में बरती गई कथित लापरवाही को लेकर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि अगर समय रहते उचित इलाज और आवश्यक कदम उठाए जाते तो हवलदार की जान बचाई जा सकती थी। परिजनों ने मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विभागीय जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारण तथा लगाए गए आरोपों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
ये भी पढ़ें- बिहार: वर्चस्व की आग में झुलसा बेगूसराय, 16 साल के युवक की गोली लगने से मौत; सड़क पर उतरे परिजन
उपकरण बनाने के दौरान लगा करंट
दूसरी घटना अगरेर थाना क्षेत्र के खरवनिया गांव में हुई। यहां विद्युत उपकरण बनाने के दौरान एक व्यक्ति करंट की चपेट में आ गया। करंट लगने के बाद परिजन आनन-फानन में उसे नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान खरवनिया गांव निवासी भगवान सिंह के पुत्र अनिल सिंह के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद भीड़