फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति से करेंगे बिहार के हालात की शिकायत : तेजस्वी

Sun, 17 Jan 2021 03:20 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, पटना।
विज्ञापन
तेजस्वी यादव - फोटो : ANI
विज्ञापन

 बिहार की राजधानी पटना समेत अन्य हिस्सों में अपराध लगातार बढ़ता ही जा रहा है। शनिवार को प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि महागठबंधन के सभी विधायक बिहार के हालात की शिकायत राष्ट्रपति से करेंगे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बिहार में आए दिन लूट, हत्या व  दुष्कर्म की घटनाएं आम हो गई हैं। रूपेश हत्याकांड के पांच दिनों के बाद भी पुलिस खाली हाथ घूम रही है। अभी रूपेश हत्याकांड में शामिल अपराधी पकड़े भी नहीं गए कि बिहार से सटे वैशाली जिले में अपराधियों ने वकील को गोलियों से भून डाला।

तेजस्वी ने कहा कि यदि बिहार में अपराध पर नियंत्रण नहीं पाया जाता है तो महागठबंधन के सभी विधायक दिल्ली कूच करेंगे और राष्ट्रपति को इसकी जानकारी देंगे । 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें