फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: सरस्वती पूजा पंडाल में झूम उठी स्पेन की मेहमान, भोजपुरी भक्ति में रंगा आरा; मोबाइल में कैद करने लगे लोग

Sun, 25 Jan 2026 03:54 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर

सार

Bhojpur News: आरा के सिंगही सरस्वती पूजा पंडाल में स्पेन से आई महिला पर्यटक ने भोजपुरी भक्ति गीतों पर नृत्य किया। बच्चों और विदेशी मेहमानों की भागीदारी से पंडाल में श्रद्धा, संस्कृति और वैश्विक एकता का अनोखा दृश्य बना।
विज्ञापन
सरस्वती पूजा में स्पेन की पर्यटक ने झूम कर बांधा समा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आरा के सिंगही स्थित मां सरस्वती पूजा पंडाल में उस समय विशेष दृश्य देखने को मिला, जब स्पेन से घूमने आई एक महिला पर्यटक भोजपुरी भक्ति संगीत पर झूम उठीं। मां सरस्वती की प्रतिमा के समीप उनका सहज नृत्य पंडाल में मौजूद लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया।

विज्ञापन

 
भोजपुरी गीतों पर विदेशी मेहमान का नृत्य
ढोल, झाल और पारंपरिक भोजपुरी गीतों के बीच विदेशी महिला खुद को रोक नहीं सकीं और नृत्य करने लगीं। उनके साथ मौजूद दो अन्य विदेशी महिलाएं भी ताल से ताल मिलाती नजर आईं। इस दौरान पूजा पंडाल में उत्सव का माहौल और अधिक जीवंत हो गया।
 
बच्चों की भागीदारी से बढ़ा उत्साह
नृत्य के दौरान छोटे-छोटे बच्चे भी विदेशी मेहमानों के साथ थिरकते दिखे। बच्चों और विदेशी पर्यटकों की यह साझा भागीदारी पंडाल में मौजूद लोगों के चेहरे पर मुस्कान ले आई और माहौल को और आनंदमय बना दिया।
विज्ञापन


पढ़ें- Bihar News: सरस्वती विसर्जन में लापरवाही बनी जानलेवा, डूबने से युवक की मौत
 
विदेशी महिला का भावपूर्ण नृत्य देखकर आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई। लोग इस अनोखे दृश्य को अपने मोबाइल कैमरों में कैद करते नजर आए। यह पल श्रद्धा और सांस्कृतिक अपनत्व का प्रतीक बन गया।
विज्ञापन

 
भोजपुरी संस्कृति की वैश्विक पहचान
स्थानीय लोगों ने कहा कि यह दृश्य बताता है कि भोजपुरी संस्कृति और भारतीय भक्ति परंपरा की खुशबू सरहदों से परे लोगों को जोड़ती है। स्पेन से आई महिला पर्यटक ने मां सरस्वती की पूजा-अर्चना कर भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान भी जताया।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें