फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: 27 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ धराए थानाध्यक्ष, निगरानी ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप

Tue, 21 Jul 2026 07:45 AM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

बाढ़ अनुमंडल के सम्यागढ़ थाना प्रभारी सौरभ कुमार को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने 27 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। शिकायतकर्ता मनोज कुमार ने आरोप लगाया था कि जेसीबी चलाने की अनुमति के बदले प्रति सप्ताह 18 हजार रुपये की मांग की जा रही थी।
विज्ञापन
रिश्वत लेते थाना अध्यक्ष को निगरानी ने किया गिरफ्तार - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने बाढ़ अनुमंडल के सम्यागढ़ थाना के थानाध्यक्ष सौरभ कुमार को 27 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए थाना परिसर से रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। निगरानी की इस अचानक हुई कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामले की पुष्टि निगरानी डीएसपी अरुणोदय पांडेय ने की। सम्यागढ़ थाना क्षेत्र में जेसीबी चलाने की अनुमति देने और निर्बाध रूप से काम करने के एवज में थानाध्यक्ष द्वारा घूस की मांग की गई थी।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष के द्वारा पैसे मांगा गया था
यह पूरी कार्रवाई मनोज कुमार की शिकायत पर की गई। मनोज कुमार ने निगरानी विभाग से संपर्क कर थानाध्यक्ष द्वारा पैसे मांगे जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। जैसे ही थानाध्यक्ष सौरभ कुमार ने थाना परिसर में मनोज कुमार से 27 हजार रुपये की रिश्वत स्वीकार की, घात लगाए बैठी निगरानी टीम ने उन्हें रंगे हाथ दबोच लिया। छापेमारी दल में डीएसपी अरुणोदय पांडेय के साथ डीएसपी आदित्य राज भी मौजूद थे। उनके साथ कई सब-इंस्पेक्टरों की टीम थी। मौके पर मोकामा थाना की टीम भी पहुंच गई। गिरफ्तारी के बाद उन्हें मोकामा ले जाया गया, जहां उनकी मेडिकल जांच कराई गई। इसके बाद आगे की कार्रवाई के लिए निगरानी टीम उन्हें अपने साथ पटना ले गई।

थानाध्यक्ष बोले- जानबूझकर फंसाया गया
वहीं, गिरफ्तारी के बाद थानाध्यक्ष सौरभ कुमार ने खुद को बेगुनाह बताते हुए कहा कि मनोज कुमार ने निजी खुन्नस और रंजिश के कारण साजिश के तहत उन्हें झूठे मामले में फंसाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रहलादपुर निवासी मनोज कुमार अवैध खनन में लिप्त है और उसने जानबूझकर उन्हें फंसाया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Bihar News: 1100 श्रद्धालुओं को लेकर सोमनाथ के लिए रवाना हुई स्पेशल ट्रेन, सम्राट चौधरी ने दिखाई हरी झंडी
विज्ञापन


वरीय पुलिस अधीक्षक अरुणोदय पांडेय ने बताया कि शिकायतकर्ता मनोज कुमार ने 26 जून को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में कहा गया था कि जेसीबी मशीन चलाने के लिए सम्यागढ़ थाना प्रभारी सौरभ कुमार प्रति सप्ताह 18 हजार रुपये की मांग कर रहे थे। रुपये नहीं देने पर जेसीबी नहीं चलाने देने की धमकी दी गई थी। मामले का सत्यापन निगरानी अन्वेषण ब्यूरो द्वारा कराया गया, जिसमें शिकायत सही पाई गई। इसके बाद आज थाना परिसर से थानाध्यक्ष को 27 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें