फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cricket News : विजय हजारे ट्रॉफी के लिए बिहार की टीम घोषित, वैभव सूर्यवंशी भी शामिल

Sat, 14 Feb 2026 12:49 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Vaibhav Suryavanshi : अंतरराष्ट्रीय फलक पर चर्चित हुए बिहारी क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी समेत 17 सदस्यों वाली बिहार टीम का विजय हजारे ट्राॅफी के लिए नाम घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन
पटना क्रिकेट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रणजी ट्रॉफी सत्र 2025-26 में बिहार का प्रतिनिधित्व करने वाले सभी खिलाड़ियों को उनके प्रभावी योगदान और टीम के प्रति समर्पण के लिए बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने कहा कि रणजी ट्रॉफी सत्र 2025/26 में टीम के खिलाड़ियों का योगदान बिहार क्रिकेट की निरंतर प्रगति को दर्शाता है। एसोसिएशन ने विश्वास जताया कि ये खिलाड़ी आने वाले सत्रों में भी इसी प्रतिबद्धता और समन्वय के साथ बिहार का प्रतिनिधित्व करते रहेंगे और राज्य क्रिकेट को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएंगे।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bhumi Bihar : भूमि सुधार हो तो कैसे? काम के बोझ का मारा है राजस्व लाने और विवाद निपटाने वाला विभाग

सम्मानित किए गए खिलाड़ियों में आयुष लोहारुका, बिपिन सौरभ, साकिबुल गनी, मंगल महरौर, सूरज कश्यप, पियूष कुमार सिंह, खालिद आलम, रघुवेंद्र प्रताप, हिमांशु सिंह, वैभव सूर्यवंशी, कुमार रजनीश, सचिन कुमार सिंह, आकाश राज, अर्नव किशोर, श्रमन निगरौध, अमोद यादव, प्रशांत कुमार सिंह, साकिब हुसैन, नवाज खान, सुमन कुमार, मलय राज, शुभम, सचिन कुमार, वाचस्पति, भास्कर दुबे, आशीष मिश्रा, शब्बीर खान और हिमांशु तिवारी शामिल रहे।
विज्ञापन

‎यह खबर भी पढ़ें-Bihar: अपराध के आंकड़ों ने विधान परिषद् में सुशासन की पोल; सरकार ने बताया- क्यों बढ़े आंकड़े?
 

विज्ञापन

सम्मानित होने के बाद बिहार क्रिकेट टीम - फोटो : अमर उजाला
वहीं विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के लिए बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने बिहार पुरुष सीनियर टीम की घोषणा कर दी है। चयन प्रक्रिया के उपरांत गठित इस टीम में अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का संतुलित समावेश किया गया है, जिससे प्रतियोगिता में बिहार का प्रतिनिधित्व संगठित रूप में हो सके। चयनित खिलाड़ियों में आयुष लोहारुका, बिपिन सौरभ, साकिबुल गनी, मंगल महरूर, सूरज कश्यप, पियूष कुमार सिंह, पृथ्वी राज, बादल कनौजिया, हिमांशु सिंह, वैभव सूर्यवंशी, कुमार रजनीश, सचिन कुमार सिंह, आकाश राज, साबिर खान, हनी कुमार सिंह, शब्बीर खान और हिमांशु तिवारी को शामिल किया गया है।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : सदन में नहीं आने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने तेजस्वी पर कसा तंज, कहा- उनकी रुचि खत्म हो गई है

टीम प्रबंधन की जिम्मेदारी नंदन कुमार सिंह को टीम मैनेजर के रूप में सौंपी गई है। कोचिंग स्टाफ में विनायक शामत को मुख्य कोच तथा संजय कुमार को सहायक कोच बनाया गया है। खिलाड़ियों की शारीरिक देखरेख की जिम्मेदारी फिजियोथेरेपिस्ट हेमेंदु कुमार सिंह को दी गई है, जबकि शारीरिक प्रशिक्षण और कंडीशनिंग के लिए गोपाल कुमार को एस एंड सी कोच नियुक्त किया गया है। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन को विश्वास है कि यह टीम विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में अनुशासित प्रदर्शन करते हुए बिहार क्रिकेट को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान देगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें