फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : नितिन नवीन ने विधायकों को किया सम्मानित, कहा- राजनीतिक बनने से पहले सामाजिक बनें

Mon, 09 Feb 2026 09:30 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

BJP Party : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का पटना में भव्य स्वागत किया गया। सम्मान समारोह से निकलने के बाद भाजपा के प्रदेश कार्यालय में उन्होंने प्रमंडल अध्यक्षों को सम्मानित किया। फिर बैठक भी की।  
विज्ञापन
नितिन नवीन का भाजपा प्रदेश कार्यालय में भव्य स्वागत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद भाजपा नेता नितिन नवीन पहली बार पटना पहुंचे, जहां भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। एयरपोर्ट से बाहर निकलने के बाद वह गाँधी मैदान स्थित बापू सभागार पहुंचे जहां उनका भरपूर स्वागत किया गया। वहां उन्होंने कार्यकर्ताओं और नेताओ को संबोधित करते हुए धरातल पर काम करने और पार्टी को मजबूत करने का मूलमंत्र दिया। नितिन नवीन बापू सभागार से निकलने के बाद कदमकुआं स्थित लोकनायक जयप्रकाश नारायण के आवास पहुंचे। वहाँ उन्होंने जय प्रकाश नारायण की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया। 

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar Vidhan Sabha LIVE: राजद विधायकों का सदन में हंगामा, कहा- बिहार में महाजंगलराज चल रहा है

जेपी आवास से निकलने के बाद नितिन नवीन भाजपा कार्यालय में उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा के प्रदेश कार्यालय के पास खूब पटाखे भी  फोड़े। इसके बाद वह प्रधानमंत्री के 'मन की बात' कार्यक्रम को बेहतर तरीके से लोगों तक पहुंचाने में जिस प्रखंडों के प्रखंड अध्यक्षों के महत्वपूर्ण योगदान रहे, उन्हें उन्होंने सम्मानित किया।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar : 'पूर्व सीएम राबड़ी देवी पर कार्रवाई करें'- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधान परिषद् में क्यों कहा ऐसा?

विज्ञापन
विज्ञापन

नितिन नवीन के स्वागत में आतिशबाजी - फोटो : अमर उजाला
प्रखंड अध्यक्षों को सम्मानित करने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भाजपा के नेताओं और प्रदेश के सभी पदाधिकारियों के साथ बैठक भी की। इस बैठक में पार्टी को संगठित और मजबूत करने पर विशेष रूप से चर्चाएँ की गई। उन्होंने कर्यकर्याओं और नेताओं को दो बातें कहीं। पहली बात यह कि सभी लोग राजनीतिक बनने से पहले सामाजिक बनें और दूसरा यह कि सरकार की योजनाओं और कार्यों को नीचे धरातल तक ले जाएं, ताकि जनता आप पर भरोसा कर सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें