फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: ऑपरेशन मुस्कान के तहत 106 लोगों को मिला मोबाइल, एक थाना क्षेत्र से 33 मोबाइल हुआ बरामद; सब खुश

Mon, 29 Dec 2025 02:47 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर

सार

Bihar: एसपी ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बताया कि हालिया कार्रवाई में नवादा थाना क्षेत्र से 33 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। ये सभी मोबाइल अलग-अलग मामलों में गुम या चोरी हुए थे, जिनकी शिकायत संबंधित थानों में दर्ज कराई गई थी।
 
विज्ञापन
ऑपरेशन मुस्कान के तहत 106 लोगों को मिला मोबाइल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोजपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के तहत एक बार फिर बड़ी सफलता मिली है। भोजपुर एसपी के नेतृत्व में कुल 106 गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिया गया है। इससे पहले भी इस अभियान के तहत 400 से अधिक मोबाइल फोन बरामद कर उनके स्वामियों को वापस किया जा चुका है। 
विज्ञापन


एसपी ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बताया कि हालिया कार्रवाई में नवादा थाना क्षेत्र से 33 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। ये सभी मोबाइल अलग-अलग मामलों में गुम या चोरी हुए थे, जिनकी शिकायत संबंधित थानों में दर्ज कराई गई थी। तकनीकी साक्ष्य और पुलिस की सतत कार्रवाई के आधार पर इन मोबाइलों को ट्रेस कर बरामद किया गया है।

पढ़ें: सदर अस्पताल में चोरों का बड़ा खेल, कोविड वार्ड से 25 AC के आउटडोर यूनिट चोरी; कीमत जान उड़ जाएंगे होश
विज्ञापन


भोजपुर एसपी मिस्टर राज ने बताया कि ऑपरेशन मुस्कान के तहत जिले भर में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन को बरामद कर उनके असली मालिकों तक पहुंचाना पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि नव वर्ष से पहले मोबाइल बरामद कर लोगों को राहत दी गई है। इस पहल से आम जनता में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है।
विज्ञापन


इधर, फूलाडी गांव की महिला पुष्पा देवी ने बताया कि आठ महीने के बाद मोबाइल मिला है। उन्होंने बताया कि जब उन्हें सांप ने कांट लिया था, तो वो जमीन पर गिर गईं थीं, उसी दौरान पुष्पा देवी का मोबाइल चोरी हो गया, अब आठ महीने बाद बरामद हुआ है। जिसके बाद पुष्पा देवी काफी खुश है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें