फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: बेलगाम ईंट लदे ट्रैक्टर ने मंदिर के पास खड़े लोगों को रौंदा, एक की मौत, आठ घायल; लोगों ने जाम की सड़क

Wed, 28 May 2025 03:29 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Patna News: चश्मदीदों ने बताया कि ट्रैक्टर चालक बेहद तेज गति से वाहन चला रहा था और असंतुलित होकर लोगों को रौंदता हुआ सड़क किनारे गड्ढे में जा घुसा, जहां ट्रैक्टर पलट गया। हादसे के तुरंत बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
लोगों को रौंदने के बाद गड्ढे में पलटा ट्रैक्टर, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी पटना के दानापुर क्षेत्र में एक बार फिर बेलगाम ट्रैक्टर की लापरवाही ने बड़ा हादसा खड़ा कर दिया। बुधवार सुबह शाहपुर थाना क्षेत्र के उसरी बाजार स्थित हनुमान मंदिर के पास ईंट लदे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने सड़क किनारे खड़े नौ लोगों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने दानापुर-शिवाला मुख्य मार्ग को जाम कर दिया और करीब एक घंटे तक आवागमन पूरी तरह से बाधित रहा।

विज्ञापन

 
नौसिखिया ड्राइवर बना हादसे की वजह, मौके से हुआ फरार
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रैक्टर चालक बेहद तेज गति से वाहन चला रहा था और असंतुलित होकर लोगों को रौंदता हुआ सड़क किनारे गड्ढे में जा घुसा, जहां ट्रैक्टर पलट गया। हादसे के तुरंत बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि दानापुर क्षेत्र में इन दिनों अनुभवहीन और अवयस्क ड्राइवरों द्वारा ट्रैक्टर चलाए जाने की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं, जिससे सड़क सुरक्षा पर बड़ा खतरा मंडरा रहा है।

यह भी पढ़ें- Bihar News: बक्सर-कोचस मार्ग पर डंपर और ऑटो की भीषण टक्कर, एक व्यक्ति की मौत, कई लोग गंभीर घायल; भड़के ग्रामीण
विज्ञापन

 
मछली खरीदने आए थे पिता-पुत्र, दर्दनाक हादसे का हुए शिकार
हादसे में मृतक की पहचान भगवतीपुर निवासी बलराम यादव (44) के रूप में की गई है। वे अपने पुत्र पवन कुमार के साथ मछली खरीदने उसरी बाजार आए थे। उसी दौरान तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उन्हें और अन्य लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में बलराम यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पवन कुमार सहित आठ लोग घायल हो गए। घायलों में भगवतीपुर निवासी रमेश साव, उनके पुत्र और बहनोई और उसरी बाजार के चार अन्य लोग शामिल हैं। सभी घायलों को नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

मृतक बलराम यादव

 

विज्ञापन

स्थानीय लोगों सड़क जाम कर किया विरोध
घटना के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने उसरी बाजार के पास दानापुर-शिवाला मार्ग को जाम कर दिया। प्रदर्शनकारी ट्रैक्टर चालक की गिरफ्तारी और अवैध ट्रैक्टर संचालन पर रोक लगाने की मांग कर रहे थे। जाम के कारण मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया। करीब एक घंटे बाद आवागमन बहाल हो सका।

यह भी पढ़ें- Bihar: 10वीं में सेकंड डिवीजन आने के बाद से तनाव में थी ईशा, खिड़की से अंदर झांका तो परिजनों में मच गया कोहराम
 
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच जारी
शाहपुर थानाध्यक्ष मनीष कुमार आनंद ने बताया कि हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है और आठ लोग घायल हैं। मृतक के शव को कब्जे में लेकर अनुमंडलीय अस्पताल भेजा गया, जहां पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंप दिया गया। उन्होंने कहा कि फरार चालक की तलाश की जा रही है और घटना की जांच गंभीरता से की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें