फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: तुतला भवानी धाम का होगा आधुनिकीकरण, मंत्री डॉ. सुनील कुमार ने 12 करोड़ की योजनाओं का किया शिलान्यास

Sun, 21 Sep 2025 02:47 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासाराम

सार

सासाराम के तुतला भवानी धाम में बिहार सरकार के मंत्री डॉ. सुनील कुमार ने लगभग 12 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। धाम परिसर में झूला पुल, पेयजल, बाथरूम, चेंजिंग रूम, कैफेटेरिया और पार्किंग जैसी सुविधाओं का निर्माण होगा। मंत्री ने पूजा अर्चना की और परिसर में स्वागत किया गया।

 

विज्ञापन
मंत्री डॉ. सुनील कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विंध्य पर्वत श्रृंखला पर स्थित तुतला भवानी धाम में रविवार को बिहार सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. सुनील कुमार ने लगभग 12 करोड़ रुपए की विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। इस अवसर पर धाम परिसर में आयोजित शिलान्यास कार्यक्रम में मंत्री ने दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया। कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद, जिला वन पदाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, भाजपा नेत्री शीला सिंह सहित कई एनडीए नेता मौजूद रहे।

मंत्री डॉ. सुनील कुमार ने कहा कि धाम परिसर में आने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं को विश्व स्तर की सुविधाएं दी जाएंगी। तुतला भवानी धाम के जीर्णोद्धार के लिए कुल 11.89 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास किया गया है और विकास कार्य जल्द ही शुरू कर निर्धारित समय-सीमा में पूरा किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: Bihar: मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता का तेजस्वी यादव पर हमला, कहा- चुनाव से पहले ही हार मान चुके विपक्षी नेता

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि धाम परिसर में पर्यटकों की सुविधा के लिए एक नया झूला पुल बनाया जाएगा। इसके अलावा महिला और पुरुष पर्यटकों के लिए पेयजल सुविधा, चेंजिंग रूम, बाथरूम, कैफेटेरिया, पार्किंग जैसी सुविधाओं का निर्माण भी किया जाएगा। इन विकास कार्यों पर कुल 11.89 करोड़ रुपए खर्च होंगे। कार्यक्रम में डॉ. सुनील कुमार ने सबसे पहले मां भवानी के दरबार में पूजा अर्चना की। इसके बाद धाम परिसर की ओर से उन्हें माता की चुनरी पहनाकर और डीएफओ मनीष कुमार वर्मा एवं अन्य नेताओं ने फूल माला से स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें