फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election: 12 मंत्रियों का भाग्य EVM में हुआ कैद, धमदाहा में सबसे ज्यादा 74.20% हुआ मतदान; जानें

Tue, 11 Nov 2025 07:47 PM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar Assembly Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण को लेकर आज मंगलवार को मतदान संपन्न हुआ। इस चरण में 12 मंत्रियों का भाग्य इवीएम में कैद हो गया। दूसरे चरण में 68.55 प्रतिशत वोटिंग हुई है। 
विज्ञापन
बिहार विधानसभा चुनाव 2025। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के दूसरे चरण में 12 मंत्रियों का भाग्य आज 11 नवंबर को EVM में बंद हो गया। इनमें से एक पिछली बार निर्दलीय थे और एक बहुजन समाज पार्टी विधायक, जो इस बार जदयू के प्रत्याशी हैं। पहले चरण में जहां दो विधान पार्षदों ने विधायकी का चुनाव लड़ा, वहीं इस चरण में उतरे सभी मंत्री मौजूदा विधानसभा के सदस्य हैं। चलिए आपको बता रहे हैं कि हॉट सीटों का गुणा-गणित क्या है? 
विज्ञापन


 

 

विधानसभा क्षेत्र 2020 (मतदान %) 2025 (5 बजे तक %)
बेतिया  56.26 65.02%
हरसिद्धि 59.45 70.98%
झंझारपुर 56.85 57.73%
फुलपरास 63.38 60.37%
सुपौल 61.44 69.72%
छातापुर 49.73 71.87%
सिकटी 59.4 70.31%
धमदाहा 63.38 74.20%
अमरपुर 55.46 63.69%
चैनपुर 64.72 67.41%
गया टाउन 49.73 58.43%
चकाई 61.44 65.57%

बिहार विधानसभा चुनाव 2025। - फोटो : अमर उजाला
पश्चिम चंपारण
08 बेतिया से भाजपा की रेणु देवी बिहार में उप मुख्यमंत्री बनने के बाद चर्चा में आई थीं। मंत्री रेणु देवी का मुकाबला पिछली बार कांग्रेस के मदन मोहन तिवारी से हुआ था, लेकिन इस बार पार्टी ने यहां प्रत्याशी बदलते हुए वसी अहमद को उतारा है। 

बिहार विधानसभा चुनाव 2025। - फोटो : अमर उजाला
मधुबनी 
38 झंझारपुर से भाजपा के नीतीश मिश्रा ने पिछली बार सीपीआई के राम नारायण यादव को 41788 मतों से हराया था। इस बार भी भारतीय कॉम्युनिस्ट पार्टी ने राम नारायण यादव पर ही भरोसा जताया है। यादव को इस बार मुकेश सहनी की पार्टी से बहुत उम्मीद है, क्योंकि पिछली बार वीआईपी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन का घटक थी।

39 फुलपरास से जदयू की शीला कुमारी मंडल ने कांग्रेस के कृपानाथ पाठक को 10966 मतों से हराया था। इस बार कांग्रेस ने सुबोध मंडल को मैदान में उतारा है।

बिहार विधानसभा चुनाव 2025। - फोटो : अमर उजाला
सुपौल
43 सुपौल से जदयू के बिजेंद्र प्रसाद यादव इस बार भी मैदान में हैं। सामने हैं कांग्रेस ने फिर से मिनतुल्लाह रहमानी को उतारा है, जो पिछली बार 28 हजार से ज्यादा मतों से हारे थे। जन सुराज ने पिछली बार निर्दलीय उतरे अनिल सिंह को टिकट दिया है।

45 छातापुर से भाजपा के नीरज कुमार सिंह बबलू के सामने राष्ट्रीय जनता दल ने डॉ. विपिन सिंह को उतारा है। पिछली बार वह 20 हजारों से मतों से हारे थे। लोकसभा चुनाव 2024 में निर्दलीय उतरे बैद्यनाथ मेहता ने करीब 60 हजार से ज्यादा वोट हासिल किए थे। वह छातापुर से उतरना चाहते थे, लेकिन उन्हें राजद ने निर्मली से उतारा है। जन सुराज ने अभय कुमार सिंह मुन्ना को उतारा है।
 

बिहार विधानसभा चुनाव 2025। - फोटो : अमर उजाला
पूर्णिया
61 धमदाहा से जदयू की लेशी सिंह का सामना उनकी ही पार्टी के सांसद रहे संतोष कुशवाहा से हो रहा है। वह राष्ट्रीय जनता दल के टिकट पर महागठबंधन प्रत्याशी के रूप में लेशी सिंह को कड़ी चुनौती देने की कोशिश में हैं। प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी प्रत्याशी राकेश कुमार उर्फ बंटी यादव महागठबंधन को नुकसान पहुंचाते हुए आगे बढ़ने की जुगत लगा रहे हैं।

 

बिहार विधानसभा चुनाव 2025। - फोटो : अमर उजाला
गया
230 गया टाउन से भाजपा के डॉ. प्रेम कुमार के सामने कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व डिप्टी मेयर अखौरी ओंकारनाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव उतरे हैं। पिछली बार वह 11 हजार से ज्यादा मतों से हारे थे। इस बार यहां जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी धीरेन्द्र अग्रवाल मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने में जुटे हैं।

जमुई
243 चकाई से जदयू के सुमित कुमार सिंह प्रत्याशी हैं। पिछली बार वह निर्दलीय उतरे थे और राष्ट्रीय जनता दल की सावित्री देवी से महज 581 वोटों से जीते थे। इस बार सावित्री देवी महागठबंधन से राजद प्रत्याशी हैं। वीआईपी का साथ मिला ही है। दूसरी तरफ, कई निर्दलीय प्रत्याशी सुमित सिंह के लिए मुसीबत बने हैं। चंदन कुमार सिंह और पिछली बार जदयू से उतरे पूर्व एमएलसी संजय प्रसाद भी निर्दलीय उतरे हैं। दोनों ही सुमित सिंह को नुकसान करते नजर आ रहे हैं।

अररिया
51 सिकटी से भाजपा के विजय कुमार मंडल के सामने इस बार विकासशील इंसान पार्टी के हरिनारायण प्रामाणिक हैं। पिछली बार यहां से राजद के शत्रुघ्न प्रसाद सुमन मैदान में थे और 13 हजार से ज्यादा मतों से हार गए थे। इस बार महागठबंधन ने इस सीट को हासिल करने के लिए पूरी ताकत झोंकी है।
विज्ञापन

बांका
159 अमरपुर से जदयू के जयंत राज का मुकाबला कांग्रेस के जितेंद्र सिंह से है। पिछली बार महज 3114 मतों से हारे थे। तब लोजपा प्रत्याशी के रूप में उतरे डॉ. मृणाल शेखर फिर भाजपा में आ गए हैं। जयंत राज ने मृणाल शेखर से मिलकर समर्थन लिया। राजपूत वोट इस बार एकमुश्त जितेंद्र सिंह के समर्थन में आकर जयंत राज के लिए मुसीबत खड़ी कर रहे हैं।

कैमूर
206 चैनपुर से जदयू के मो. जम़ा खान इस बार मुसीबत में नजर आ रहे हैं। वक्फ बिल का असर जम़ा खान को परेशान कर रहा है। पिछली बार भाजपा के टिकट पर 24294 मतों से हारे बृज किशोर बिंद इस बार राजद का टिकट लेकर आए हैं और महागठबंधन ने इस सीट पर ताकत झोंक रखी है। सीएम नीतीश कुमार के जाने पर भी जम़ा खान के लिए अच्छा माहौल नहीं दिख रहा है। मुकेश सहनी ने यहां पहुंचकर विकासशील इंसान पार्टी के बाल गोविंद विंद को अपना प्रत्याशी बताया। तेजस्वी यादव ने बृज किशोर बिंद के पक्ष में वोट की अपील की। पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव के रिश्तेदार पूर्व विधायक रामचंद्र यादव गोविंद बिंद का प्रचार कर रहे हैं। महागठबंधन की यह उठापटक यहां जम़ा खान को राहत दे रही है। बहुजन समाज पार्टी से उतरे राजपूत जाति के धीरज कुमार सिंह भाजपा का वोट काटेंगे, यह भी डर है। जन सुराज पार्टी ने भाजपा के पूर्व सांसद मुनीलाल चौबे के बेटे हेमंत कुमार चौबे को टिकट देकर भाजपा के वोटरों को साधने की कोशिश की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें