फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: रोहतास में मिनी गन फैक्टरी का भंडाफोड़, गेट ग्रिल दुकान की आड़ में चल रहा था अवैध हथियारों का कारोबार

Sun, 11 Jan 2026 07:57 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास

सार

Rohtas News: रोहतास में पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापामारी कर गेट ग्रिल दुकान की आड़ में चल रही मिनी गन फैक्टरी का खुलासा किया। तीन अभियुक्त गिरफ्तार हुए हैं और बड़ी मात्रा में अवैध हथियार व औजार बरामद किए गए।
 
विज्ञापन
प्रेस वार्ता करते एसपी रोशन कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतास जिले में रविवार को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मिनी गन फैक्टरी का खुलासा किया। इस कार्रवाई में अवैध हथियारों के निर्माण और कारोबार से जुड़े तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मौके से बड़ी मात्रा में अवैध हथियार और उन्हें बनाने में प्रयुक्त औजार भी बरामद किए हैं।

विज्ञापन

 
गेट ग्रिल दुकान की आड़ में हथियारों का निर्माण
पुलिस के अनुसार, काराकाट थाना क्षेत्र के देव मार्केण्डेय गांव के समीप रामाशंकर शर्मा और उसका भतीजा सोनु कुमार गेट ग्रिल दुकान की आड़ में अवैध रूप से आग्नेयास्त्रों का निर्माण, मरम्मत और बिक्री कर रहे थे। सूचना मिलने के बाद विक्रमगंज एएसपी संकेत कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई, जिसने छापामारी कर इस अवैध गतिविधि का पर्दाफाश किया।
 
हथियार और निर्माण में प्रयुक्त सामग्री की बरामदगी
छापामारी के दौरान पुलिस ने दो देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, तीन अर्धनिर्मित देशी कट्टा, चार क्षतिग्रस्त देशी कट्टा, एक अर्धनिर्मित पुराना देशी कट्टा, एक मैगजीन, एक खोखा, पेचकश, लोहा काटने का सीरसा, वायरनियर, बैरल बनाने में उपयोग होने वाले लोहे के रड और एक की-पैड मोबाइल बरामद किया। इसके अलावा तीसरे अभियुक्त शशि सिंह के पास से पुआल में छुपाए गए लोहे के छोटे-बड़े छह रड, हथियार बनाने में प्रयुक्त स्प्रिंग और एक फायर किया हुआ खोखा भी मिला।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar Crime: युवती को अगवा कर छह दरिंदों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, शराब पिलाकर रात भर बरपाया कहर; एक गिरफ्तार
 
छह महीने से चल रहा था अवैध धंधा
रविवार को आयोजित प्रेस वार्ता में रोहतास के पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार ने बताया कि पूछताछ में सामने आया है कि यह अवैध हथियारों का कारोबार पिछले छह महीने से फल-फूल रहा था। गेट ग्रिल दुकान की आड़ में तैयार हथियारों की जिले के बाहर भी आपूर्ति किए जाने के प्रमाण पुलिस को मिले हैं।
विज्ञापन

 
नेटवर्क की जांच और स्पीडी ट्रायल की तैयारी
पुलिस गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर इस अवैध कारोबार के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज का पता लगा रही है। एसपी ने बताया कि अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है और मामले में स्पीडी ट्रायल चलाकर दोषियों को सजा दिलाई जाएगी। छापामारी दल में शामिल पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत करने की भी घोषणा की गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें