फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: आहर में उपलाता मिला बच्ची का शव, मां के साथ गई थी खेत; पानी छूने के दौरान हुआ हादसा

Thu, 19 Sep 2024 02:31 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

Bihar: नालंदा में गुरुवार की सुबह आहार में डूबने से (10) वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। मामला हरनौत थाना क्षेत्र के दैली गांव का है। मृतका दैली गांव निवासी रामनंदन मांझी की पुत्री अदिति कुमारी है।
विज्ञापन
गमजदा परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घटना के संबंध में मृतका के परिजन ने बताया कि अदिति अपनी मां के साथ शौच के लिए अहले सुबह घर से निकली थी। गांव से बाहर निकलकर अदिति पश्चिम की ओर जबकि उसकी मां पूर्व दिशा की ओर बढ़ गई। जब समय निकल गया और अदिति घर नहीं पहुंची तो परिवार वाले खोजबीन करने लगे। खोजबीन के क्रम में करीब 2 घंटे बाद शव को आहार में उपलाया हुआ देखा, तब जाकर घटना का खुलासा हुआ। 

विज्ञापन


परिजन आशंका व्यक्त कर रहे हैं कि शौच के बाद पानी छूने के क्रम में पैर फिसल गया और गहरे पानी में चले जाने के कारण डूबकर अदिति की मौत हो गई। शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार वालों के चित्कार से गांव का माहौल गमगीन हो गया। घटनास्थल के पास ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई।

वहीं इस मामलें में हरनौत थानाध्यक्ष अबु तालिब अंसारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के उपरांत पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है। आवेदन मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें