फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म, परिजनों ने थाने के चौकीदार के बेटे पर लगाया आरोप

Thu, 29 Feb 2024 06:36 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास

सार

Bihar News: रोहतास जिले के बिक्रमगंज इलाके में एक नाबालिग लड़की को अगवा कर रेप करने का मामला प्रकाश में आया है। बताया गया कि नाबालिग लड़की के परिजन ने चौकीदार के लड़के पर रेप के आरोप के साथ बिक्रमगंज पुलिस पर मामले में ज्यादाती का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घटना के संबंध में 14 वर्षीय पीड़िता के परिजन ने बताया कि शादी समारोह में शामिल होने के बाद वो बीती रात घर जा रही थी, तभी बिक्रमगंज थाने के चौकीदार के लड़के ने पांच लोगों के साथ मिलकर लड़की को अगवा कर लिया और फिर सामूहिक दुष्कर्म किया।

विज्ञापन


बता दें कि परिजनों ने जब इसकी शिकायत बिक्रमगंज थाने में की तो पुलिस ने काफी देर तक लड़की से पूछताछ के बहाने उसे अपने पास रखा। परिजनों का आरोप है कि इस दौरान पीड़िता से मिलने भी नहीं दिया गया। आरोप है कि चौकीदार के लड़का होने के कारण बिक्रमगंज थाना की पुलिस लीपापोती करना चाह रही है। हालांकि इस मामले में पुलिस ने एक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

डीएसपी ने दी जानकारी
ऐसे में परिजनों की मांग के बाद भी मेडिकल टेस्ट अब तक लड़की का नहीं करना बिक्रमगंज थाना पुलिस पर सवाल खड़ा कर रहा है। वहीं ट्रक जब्तीकरण करने तथा बिक्रमगंज थाना में पीड़िता के आवेदन पर एफआईआर दर्ज करने की बिक्रमगंज डीएसपी कुमार संजय द्वारा पुष्टि की है। बिक्रमगंज थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़िता के बयान पर छेड़खानी का मामला दर्ज किया गया है। जिसमें किसी के कहने से मेडिकल टेस्ट जरूरी नहीं है। ऐसे में परिजनों के आरोप के साथ पीड़िता के मेडिकल टेस्ट होने पर रेप के आरोप से पर्दा उठ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें