फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहारः महंगाई पर राजनीति तेज, तेजस्वी ट्रैक्टर चलाकर पहुंचे तो कांग्रेस ने प्याज दिखाकर जताया विरोध

Mon, 22 Feb 2021 03:05 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
तेजस्वी यादव ट्रैक्टर चलाते हुए - फोटो : Tejashwi yadav
विज्ञापन

बिहार में बजट सत्र में शामिल होने से पहले विपक्ष के कई नेताओं ने पेट्रोल-डीजल की कीमत में बढ़ोतरी और कृषि कानूनों के खिलाफ अलग-अलग तरह से प्रदर्शन किया। इसी क्रम में विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सोमवार को ट्रैक्टर लेकर विधानमंडल के पास पहुंचे। हालांकि पुलिस ने ट्रैक्टर लेकर परिसर में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी। इसके बाद वे दूसरी गाड़ी से विधानमंडल के अंदर गए। 

विज्ञापन


उन्होंने इस दौरान मीडिया के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि सरकार किसानों के मुद्दे पर ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल-़डीजल के दाम में बेतहाशा वृद्धि पर सरकार जल्द से जल्द कोई एक्शन ले। वहीं उन्होंने मैट्रीक की परीक्षा पेपर लीक मामले में भी सरकार को घेरा। तेजस्वी ने कहा कि क्या बिहार के मुख्यमंत्री बताने का कष्ट करेंगे कि आज मैट्रिक परीक्षा की दूसरी पाली का भी पेपर लीक हुआ कि नहीं?? क्या उन्हें इस संबंध में कुछ भी जानकारी है?

वहीं, कांग्रेस नेता शकील अहमद आलू , प्याज और अनाज लेकर विधानमंडल परिसर पहुंचे। वे प्याज के बढ़ते दामों का विरोध और किसान आंदोलन के समर्थन में ये सब लेकर आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें