फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tejashwi Yadav Marriage: लालू के 'लाल' तेजस्वी ने रचेल संग लिए सात फेरे, परिवार के करीब रहे मौजूद

Thu, 09 Dec 2021 04:26 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव की आज शादी हो गई। इससे पहले दक्षिणी दिल्ली के सैनिक फार्म स्थित मीसा भारती के फार्महाउस पर उनकी सगाई की रस्म पूरी हुई।
विज्ञापन
तेजस्वी यादव - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रमुख लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे और बिहार विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव गुरुवार को अपनी होने वाली दुल्हनियां रचेल के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगे। इससे पहले दिन में उनकी सगाई हुई। तेजस्वी यादव की रचेल के साथ सगाई दक्षिणी दिल्ली के सैनिक फार्म स्थित मीसा भारती के फार्महाउस पर हुई। इसके लिए फार्महाउस को सजाया गया है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम भी किए गए हैं।

विज्ञापन


दिल्ली में आयोजित इस कार्यक्रम में परिवार के सभी सदस्य मौजूद रहे। इस शादी में राजद के कुछ बड़े नेताओं को भी निमंत्रण मिला था। तेजस्वी की होने वाली पत्नी रचेल हरियाणा की रहने वाली हैं और यह लालू परिवार में होने वाली पहली अंतरजातीय शादी है। 

विज्ञापन


दोस्त से ही हो रही शादी
जिस लड़की से तेजस्वी की शादी हो रही है वह उनकी दोस्त है। दोनों नई दिल्ली स्थित आरके पुरम दिल्ली पब्लिक स्कूल में साथ पढ़ते थे। लड़की हरियाणा की रहने वाली है और परिवार के साथ दिल्ली स्थित फ्रेंड्स कॉलोनी में रहती हैं। बताया जा रहा है कि राजश्री पहले एयर होस्टेस भी रह चुकी हैं।




रोहिणी आचार्य ने किया था इशारा
उधर तेजस्वी यादव की बहन रोहिणी आचार्य ने भी ट्वीट के जरिए शादी की पुष्टि कर दी है। उन्होंने कल ट्वीट कर कहा था कि 'भाई के सिर पर सेहरा है सजने वाला खुशियों से गुलजार घर का आंगन है होने वाला।'
विज्ञापन


लालू का पूरा परिवार दिल्ली में एकजुट
शादी समारोह में कौन-कौन पहुंच रहा है अभी कोई जानकारी निकलकर सामने नहीं आई है। लेकिन कई ऐसे लोग हैं जो पहुंच चुके हैं। बताया जा रहा है कि इस मौके पर परिवार से जुड़े सभी खास लोग आ गए हैं। लालू-राबड़ी की सभी सातों बेटियां और दामाद दिल्ली पहुंच चुके हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें