फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: ‘पाकिस्तान को और सबक सिखाया जाना चाहिए था’, ऑपरेशन सिंदूर पर बोले सुब्रमण्यम स्वामी; ये सवाल भी उठाए

Thu, 22 May 2025 03:03 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Subramanian Swamy: सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा कि पाकिस्तान ने पहलगाम में जिस तरह से निर्दोष नागरिकों पर हमला किया, वह न केवल अमानवीय था, बल्कि यह हमारे अस्तित्व और संप्रभुता पर सीधा हमला था। ऐसे में भारत की प्रतिक्रिया और भी कठोर होनी चाहिए थी।
विज्ञापन
डाॅ. सुब्रह्मण्यम स्वामी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा सांसद रह चुके डॉ. सुब्रमण्यम स्वामी ने गुरुवार को पाकिस्तान को लेकर एक बार फिर तीखी प्रतिक्रिया दी है। पटना स्थित जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान को और अधिक कठोरता से सबक सिखाया जाना चाहिए था।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar News : बिहार पुलिस सिपाहियों का तबादला टला, पटना हाईकोर्ट ने अमिताभ बच्चन की अपील पर लगाई रोक
 
'भारत को देना चाहिए था और कड़ा जवाब'
सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा कि पाकिस्तान ने पहलगाम नरसंहार के जरिए इस टकराव की शुरुआत की थी, जो हमारे पूरे सभ्यता इतिहास में सबसे बर्बर और वीभत्स कृत्यों में से एक है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने जिस तरह से निर्दोष नागरिकों पर हमला किया, वह न केवल अमानवीय था, बल्कि यह हमारे अस्तित्व और संप्रभुता पर सीधा हमला था। ऐसे में भारत की प्रतिक्रिया और भी कठोर होनी चाहिए थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar News: बारात की गाड़ी को पिकअप ने मारी टक्कर, दुल्हन समेत पांच लोग गंभीर घायल; दूल्हे का टूटा पैर
 
ऑल-पार्टी डेलीगेशन पर उठाए सवाल
डॉ. स्वामी ने सरकार द्वारा ऑपरेशन सिंदूर के बाद कूटनीतिक स्तर पर भेजे जा रहे ऑल-पार्टी डेलीगेशनों को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि इन प्रतिनिधिमंडलों का कोई असर नहीं होने वाला। हर कोई जानता है कि इन दौरों का मकसद सिर्फ विदेश भ्रमण का आनंद उठाना है। स्वामी का यह बयान ऐसे समय आया है जब सरकार ऑपरेशन सिंदूर के बाद अंतरराष्ट्रीय मंचों पर समर्थन जुटाने के लिए प्रयासरत है और विभिन्न देशों में राजनीतिक प्रतिनिधिमंडलों को भेज रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें