फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

Bihar News: तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौके पर हुई पति की मौत, पत्नी हुई गंभीर घायल

Sun, 17 Mar 2024 04:46 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर

सार

Bihar News: कैमूर के मोहनिया थाना क्षेत्र के उसरी गांव के समीप तेज रफ्तार बस चालक ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। इस हादसे में पति की मौके पर मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक का नाम चंद्रमा प्रसाद राम (56) है। 
तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जानकारी के अनुसार दोनों पति-पत्नी बाइक से अपने गांव से मोहनिया आ रहे थे, तभी उसरी गांव के समीप वाराणसी की तरफ से आ रही बस ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी, जिससे पति की वहीं पर गिरकर मौत हो गई और पत्नी बस घसीटती हुई 100 मीटर तक लेकर गई, जिससे उन्हें गंभीर चोट आई है। इस हादसे के बाद बस चालक फरार हो गया।



पुलिस करेगी कार्रवाई
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल महिला को इलाज के लिए मोहनिया के अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कराकर उन्हें बनारस रेफर कर दिया। वहीं गुस्साए स्थानीय लोगों ने रोड को जाम कर मुआवजे और अंडरपास की मांग करने लगे। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने समझा बूझकर मामले को शांत कराया। मौके पर पर पहुंचे मोहनिया थाना प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया कि हादसे की सूचना मिली है, आगे विधिवत कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
Next
AU ऐप में पढ़ें