फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: चर्चित सूटकेस हत्याकांड का खुलासा, मुख्य आरोपी कैमूर जिले से गिरफ्तार; जानें क्यों रची हत्या की साजिश

Wed, 04 Feb 2026 10:13 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास

सार

रोहतास में ट्रॉली बैग से मिली युवती की लाश के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए मृतका के पति को गिरफ्तार किया है। अवैध संबंध के शक में हत्या कर शव को कूड़े के ढेर में फेंके जाने की बात आरोपी ने कबूल की है।
विज्ञापन
प्रेस वार्ता करते एएसपी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 विगत 1 फरवरी को डेहरी नगर थाना क्षेत्र के सब्जी मंडी के पीछे कूड़े-कचरे के ढेर से लाल रंग के ट्रॉली बैग में बरामद युवती के शव मामले का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है। इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी एवं मृतका के पति कयामुद्दीन शेख मंसूरी को कैमूर जिले के सोनहन थाना क्षेत्र के सोनहन गांव से वाहन चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने पुलिस के समक्ष अपने स्वीकारोक्ति बयान में हत्या की बात कबूल कर ली है।

विज्ञापन


बुधवार को आयोजित प्रेस वार्ता में डेहरी एएसपी अतुलेश झा ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया था। इस टीम में पुलिस अधिकारियों के साथ एफएसएल और डीआईयू की टीम को भी शामिल किया गया। जांच के क्रम में शव की पहचान मैरून खातून उर्फ मैरून निशा के रूप में हुई, जो उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले की निवासी थी। उसकी शादी करीब तीन वर्ष पूर्व डेहरी के जक्की बीघा निवासी कयामुद्दीन शेख मंसूरी से हुई थी।

सोनहन थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया
एसडीपीओ ने बताया कि मृतका के परिजनों के फर्द बयान के आधार पर पति समेत पांच लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो नामजद अभियुक्त इरफान आलम और राजू शेख मंसूरी को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। वहीं, मुख्य आरोपी कयामुद्दीन गिरफ्तारी के भय से फरार चल रहा था, जिसे बाद में सोनहन थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Degree College : बिहार में कहां-कहां खुलेंगे डिग्री कॉलेज, देख लें अपने इलाके की सूची; इसी साल से पढ़ाई होगी
विज्ञापन


खातून की गला घोंटकर हत्या कर दी
एएसपी अतुलेश झा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में कहा है कि उसे अपनी पत्नी के किसी गैर मर्द से अवैध संबंध होने का शक था। इसी संदेह के चलते उसने हत्या की साजिश रची। आरोपी ने 30 जनवरी की रात अपने घर में ही मौका पाकर मैरून खातून की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद 1 फरवरी की अहले सुबह शव को लाल रंग के ट्रॉली बैग में भरकर डेहरी रेलवे स्टेशन के पास सब्जी मंडी के पीछे कूड़े के ढेर में फेंक दिया और फरार हो गया।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें