फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: खेत में नर कंकाल मिलने से फैली सनसनी, हत्या कर शव जलाने की आशंका; पुलिस जांच में जुटी

Sun, 04 Jan 2026 08:01 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास

सार

Bihar: सासाराम मुफस्सिल थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ने बताया कि घटनास्थल पर एफएसएल टीम को बुलाया गया है। घटनास्थल से सभी सबूत जुटाए जा रहे हैं और आसपास के थानों को भी सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
सासाराम मुफस्सिल थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतास जिले के सासाराम मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत कुराईच सिवान इलाके में एक खेत से रविवार की शाम मानव कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार कंकाल जगजीवन कैनाल नहर के उत्तरी छोर स्थित एक खेत से बरामद हुआ है। कंकाल का सिर व धड़ अलग-अलग पाया गया और कुछ हिस्सा जानवरों द्वारा खाया हुआ प्रतीत होता है। वहीं मानव कंकाल मिलने की खबर आसपास के इलाकों में तेजी से फैल गई, जिससे मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ भी जमा हो गई।
विज्ञापन


शव जलाने के मिले सबूत
खेत में मानव कंकाल मिलने की सूचना मिलते हीं मौके पर पहुंची मुफस्सिल थाने की पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर जांच शुरू कर दी है। सर्वप्रथम एफएसएल टीम ने घटनास्थल से कई साक्ष्य इकट्ठा किये और फिर कंकाल को कब्जे में लेकर फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया। इस दौरान पुलिस को घटनास्थल के पास शव जलाए जाने के भी सबूत मिले हैं, जिसको देखते हुए हत्या कर शव जलाने की आशंका जताई जा रही है।

पढे़ं: मधेपुरा में रास्ते के विवाद में महिला की गोली मारकर हत्या, सदर अस्पताल में तोड़ा दम; सनसनी 
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में जुटी पुलिस
फिलहाल पुलिस कंकाल की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। आसपास के थानों में दर्ज मिसिंग रिपोर्ट को खंगाला जा रहा है और स्थानीय लोगों से भी पूछताछ चल रही है। पुलिस के अनुसार कंकाल की पहचान और मौत के सटीक कारणों का खुलासा फॉरेंसिक जांच और डीएनए टेस्ट के बाद हीं हो पाएगा। इधर खेत से मानव कंकाल मिलने से आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है और लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें