फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: बिहार के इस जिले में रफ्तार का कहर! अलग-अलग जगहों पर तीन दर्दनाक हादसे; एक की जान गई, 15 लोग जख्मी

Sat, 25 Jul 2026 01:09 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास

सार

रोहतास जिले में शनिवार सुबह अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए तीन सड़क हादसों ने लोगों को झकझोर दिया। करगहर में बच्चों से भरी स्कूल बस खेत में पलट गई, कोचस में ओवरलोड बालू लदे ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत हो गई, जबकि शिवसागर में टूरिस्ट बस तेल टैंकर से टकरा गई। तीनों हादसों में कुल 15 लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
घटनास्थल की तस्वीर और घायल बच्चे व लोग - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतास जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शनिवार सुबह हुए तीन सड़क हादसों में एक स्कूटी चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि कुल 15 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों और अस्पतालों में भर्ती कराया गया। वहीं, मृतक के शव को संबंधित थाना पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सासाराम भेज दिया।
विज्ञापन


बच्चों से भरी स्कूल बस सड़क किनारे खेत में पलटी
पहली घटना करगहर थाना क्षेत्र की है, जहां बच्चों से भरी एक स्कूल बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गई। गनीमत रही कि इस हादसे में बच्चों को केवल मामूली चोटें आईं। हालांकि बस चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। यह हादसा सिवान और जलालपुर गांव के बीच हुआ। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बिना नंबर प्लेट के चल रही स्कूल बस और उसकी फिटनेस पर सवाल उठाए हैं।

ओवरलोड बालू लदे ट्रक ने स्कूटी को मारी टक्कर
दूसरी घटना कोचस थाना क्षेत्र में सासाराम-चौसा मार्ग पर गंगवलिया वन के समीप हुई। यहां ओवरलोड बालू लदे ट्रक ने स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक मासूम सहित दो अन्य लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची
मृतक की पहचान बक्सर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के बसही गांव निवासी दामोदर शर्मा के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सासाराम भेज दिया।

तेल टैंकर से टकराई टूरिस्ट बस, कई यात्री घायल
तीसरी दुर्घटना शिवसागर थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर टोल प्लाजा के समीप हुई। बनारस से गया जा रही एक टूरिस्ट बस आगे चल रहे तेल टैंकर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और कई यात्री घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही एनएचएआई की टीम मौके पर पहुंची और एम्बुलेंस की सहायता से सभी घायलों को इलाज के लिए सासाराम सदर अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया।

ये भी पढ़ें-  पटना पहुंचे भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, बांकीपुर उपचुनाव पर फोकस; 100 दिन के कामकाज की भी होगी समीक्षा
विज्ञापन


बताया गया कि बस में तमिलनाडु के श्रद्धालु सवार थे, जो गयाजी दर्शन के लिए जा रहे थे। हादसे के समय अधिकांश यात्री सो रहे थे। राहत की बात यह रही कि दुर्घटना में कोई भी यात्री गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ और तेल टैंकर में आग नहीं लगी। यदि टैंकर में आग लग जाती, तो बड़ा हादसा हो सकता था।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें