फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: शेरशाह सूरी मकबरे पर अश्लील हरकत का वीडियो आया सामने, पुरातत्व विभाग ने शुरू की जांच

Wed, 28 May 2025 04:51 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासाराम

सार

Sasaram News: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक प्रेमी जोड़े को मकबरे की सीढ़ियों पर अश्लील हरकत करते देखा जा सकता है। हालांकि इस वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन दावा किया जा रहा है कि यह शेरशाह सूरी मकबरे के परिसर में ही कैद किया गया है।
विज्ञापन
शेरशाह सूरी मकबरे पर अश्लील हरकत का वीडियो वायरल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सासाराम जिला मुख्यालय स्थित ऐतिहासिक शेरशाह सूरी मकबरे के परिसर में एक प्रेमी जोड़े की अश्लील हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो मकबरे की सीढ़ियों पर फिल्माया गया बताया जा रहा है, जिसने न केवल इस ऐतिहासिक धरोहर की गरिमा पर सवाल उठाए हैं, बल्कि पुरातत्व विभाग की सुरक्षा व्यवस्था की पोल भी खोल दी है। पुरातत्व विभाग ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है, लेकिन यह घटना प्रशासनिक लापरवाही और धरोहरों की सुरक्षा के प्रति उदासीनता को उजागर करती है।

विज्ञापन

 
मकबरे का वायरल वीडियो बना चर्चा का विषय
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक प्रेमी जोड़े को मकबरे की सीढ़ियों पर अश्लील हरकत करते देखा जा सकता है। हालांकि इस वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन दावा किया जा रहा है कि यह शेरशाह सूरी मकबरे के परिसर में ही कैद किया गया है। इस वीडियो ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों के बीच चर्चा का माहौल गर्म कर दिया है। मकबरे जैसे ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व के स्थल पर इस तरह की घटना ने कई सवाल खड़े किए हैं।

यह भी पढ़ें- Bihar: बेलगाम ईंट लदे ट्रैक्टर ने मंदिर के पास खड़े लोगों को रौंदा, एक की मौत, आठ घायल; लोगों ने जाम की सड़क
विज्ञापन

 


प्रेमी जोड़ों का पसंदीदा ठिकाना बना मकबरा
शेरशाह सूरी का मकबरा लंबे समय से पर्यटकों के साथ-साथ प्रेमी जोड़ों के लिए भी आकर्षण का केंद्र रहा है। साल भर यहां बड़ी संख्या में लोग इस ऐतिहासिक स्थल का दीदार करने आते हैं। मकबरे की सीढ़ियां, चबूतरे और तालाब के आसपास का शांत वातावरण प्रेमी जोड़ों को खास तौर पर आकर्षित करता है। हालांकि इस वायरल वीडियो ने यह सवाल उठाया है कि क्या इस लोकप्रियता का दुरुपयोग हो रहा है और क्या प्रशासन इसकी अनदेखी कर रहा है।
विज्ञापन



 
सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
यह वायरल वीडियो ऐतिहासिक धरोहर की सुरक्षा के नाम पर हो रही खानापूर्ति को उजागर करता है। पुरातत्व विभाग द्वारा तैनात सुरक्षाकर्मियों की भूमिका प्रवेश द्वार पर टिकट जांच तक ही सीमित दिखती है। मकबरे के परिसर में फैली गंदगी, दीवारों पर असामाजिक तत्वों द्वारा लिखी गई आपत्तिजनक बातें और अब यह वायरल वीडियो पुरातत्व विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं। हाल ही में शेरशाह महोत्सव के दौरान मकबरे पर अंधेरे की स्थिति को लेकर भी विवाद हुआ था, जिसके बाद विभाग को सफाई देनी पड़ी थी। इस घटना ने एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था की कमियों को सामने ला दिया है।

यह भी पढ़ें- Bihar Election: नगर मुख्य पार्षद सहित कई पार्षदों ने थामा JDU का दामन, राजद पर जदयू नेताओं का तीखा हमला
 
पुरातत्व विभाग ने शुरू की जांच
वायरल वीडियो के संबंध में पुरातत्व विभाग के अधिकारी दीपक कुमार वर्मा ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है और इसकी जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने अनुमान लगाया कि यह वीडियो प्रेमी जोड़े के बीच किसी नोकझोंक का परिणाम हो सकता है, जिसे किसी ने कैद कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुरातत्व विभाग ऐतिहासिक परिसर में किसी भी तरह की आपत्तिजनक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं करेगा। जांच के बाद इस मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें