फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: 'राहुल गांधी का असली चेहरा सामने आया, अहिंसा की बात... '- तेजस्वी यादव की बागी विधायक का तीखा हमला

Fri, 20 Dec 2024 07:28 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासाराम

सार

MLA Sangeeta Kumari: संगीता कुमारी ने कहा कि राहुल गांधी का असली चेहरा अब जनता के सामने आ गया है। जो व्यक्ति खुद को अहिंसा का समर्थक और मोहब्बत का प्रतीक बताते हैं, वही अब हिंसा के रास्ते पर चलने को मजबूर हो गए हैं।
विज्ञापन
मोहनिया विधायक संगीता कुमारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेजस्वी यादव की सरकार की बागी विधायक संगीता कुमारी ने कांग्रेस के नेता राहुल गांधी और उनके हालिया व्यवहार पर कड़ा प्रहार किया। मोहनिया में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कांग्रेस के विरोध प्रदर्शनों और संसद में हालिया घटनाओं को लेकर राहुल गांधी की कथनी और करनी पर सवाल खड़े किए।

विज्ञापन

 
‘अहिंसा की बात, हिंसा का रास्ता’
संगीता कुमारी ने कहा कि राहुल गांधी का असली चेहरा अब जनता के सामने आ गया है। जो व्यक्ति खुद को अहिंसा का समर्थक और मोहब्बत का प्रतीक बताते हैं, वही अब हिंसा के रास्ते पर चलने को मजबूर हो गए हैं। उन्होंने संसद में हुई कथित हिंसक घटनाओं को बेहद शर्मनाक बताया और कहा कि यह कांग्रेस की दोहरी मानसिकता को दर्शाता है।


 
उन्होंने आगे कहा कि जो मोहब्बत की दुकान खोलने का दावा करते हैं, उनकी दुकान में नफरत और हिंसा का बोलबाला है। यह घटना दर्शाती है कि कांग्रेस का उद्देश्य केवल अराजकता फैलाना है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

राहुल गांधी - फोटो : संसद टीवी
कांग्रेस के विरोध प्रदर्शनों पर निशाना
संगीता कुमारी ने कांग्रेस द्वारा राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज FIR के विरोध में किए जा रहे प्रदर्शन को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने इसे कांग्रेस की हताशा और जनता को गुमराह करने का प्रयास करार दिया। उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी और उनकी पार्टी का प्रदर्शन कोई अहिंसक आंदोलन नहीं बल्कि राजनीतिक हिंसा का उदाहरण है। यह उनकी कथनी और करनी के अंतर को उजागर करता है।
 
संसद में घटना को बताया 'शर्मनाक'
संसद में एक सांसद पर कथित हिंसा का जिक्र करते हुए विधायक ने कहा कि संसद में ऐसी घटनाएं बेहद निंदनीय हैं। इससे यह स्पष्ट हो जाता है कि राहुल गांधी का नेतृत्व केवल राजनीतिक स्वार्थ और विघटनकारी सोच पर आधारित है। कार्यक्रम के अंत में संगीता कुमारी ने जनता से अपील की कि वे कांग्रेस की राजनीति के पीछे की सच्चाई को समझें। उन्होंने कहा कि यह समय है जब जनता को ऐसे दलों और नेताओं की नीतियों को नकारना होगा जो विकास के बजाय विघटन और हिंसा की राजनीति करते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें