इन आईटी कंपनियों ने एमओयू साइन किया
इधर, बिहार आईटी नीति, 2024 लागू होने के बाद से राज्य में राष्ट्रीय- अंतरराष्ट्रीय स्तर की अधिक- से- अधिक कंपनियां निवेश को लेकर उत्साहित हैं। पटना में आयोजित दो दिवसीय निवेशक सम्मेलन के पहले दिन जयश्री टेक्नोलॉजीज (हेलोवेयर), सुपरसेवा, एक्सेल डॉट, एबीपीएल सहित कई कंपनियों ने आईटी विभाग के साथ सहमति पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया। बिहार में कंप्यूटर, लैपटॉप, ड्रोन और सोलर पैनल की मैन्युफैक्चरिंग होगी।
इन कंपनियों से मिल रहे सकारात्मक संकेत
बिहार बिजनेस कनेक्ट 2024 के नाम से आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा और सचिव बंदना प्रेयसी ने सरकार की कमान संभाल रखी है। शुक्रवार को कई बड़ी कंपनियां एमओयू पर हस्ताक्षर करने जा रही है। अबतक जिन कंपनियों का नाम संभावित है, उनमें सन पेट्रो केमिकल, अदाणी समूह, एवन, कैंपा, अंकुर बायोकेम, फॉक्सकॉम, कैप्टन स्टील, श्री सीमेंट, बांगुर सीमेंट, जेके सीमेंट, डालमिया सीमेंट, बिरला सीमेंट, सुप्रीम प्लास्टिक, लहर फुटवेयर आदि का नाम प्रमुख है।