फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: ईंट भट्ठा पर पड़ोसी गांव के युवक ने नाबालिग युवती से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार; जांच में जुटी पुलिस

Mon, 03 Feb 2025 07:37 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास

सार

Rohtas News: पुलिस ने बताया कि एक नाबालिग युवती के साथ दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। मामले में पुलिस में तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतास जिले के धौडांड़ थाना क्षेत्र के एक ईंट भट्ठा पर नाबालिग युवती से दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। मामले में धौडांड़ थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच चल रही है। घटना सोमवार के सुबह की बताई जा रही है। इसे लेकर पीड़ित युवती के पिता ने धौडांड़ थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, धौडांड़ थाना क्षेत्र के एक ईंट भट्ठा पर सोमवार की सुबह एक नाबालिग युवती काम कर रही थी। तभी पास के ही एक गांव का युवक उसे जबरदस्ती उठा ले गया और किसी सुनसान जगह पर ले जाकर उससे दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

विज्ञापन


इधर, पीड़ित युवती ने जब घर आकर घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी तो पिता ने धौडांड़ थाने में आरोपी के खिलाफ एक नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। वहीं, घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए धौडांड़ थाना पुलिस भी तुरंत हरकत में आई और आनन-फानन में छापामारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

 
मामले में धौडांड़ थाने के थाना अध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि सोमवार को एक नाबालिग युवती के साथ दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। मामले में पुलिस में तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि दुष्कर्म का आरोपी नथुनी सिंह का बेटा कमलेश कुमार है, जो धौडांड़ गांव का ही रहने वाला है। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें